सीसीएल खासमहल कोनार में विरोध- प्रदर्शन

Newswrap हिन्दुस्तान, बोकारो
share

जरीडीह बाजार में सीसीएल बीएंडके प्रक्षेत्र के खासमहल कोनार परियोजना से जुड़े मजदूरों और ट्रक ऑनरों ने अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन किया। उन्होंने प्रबंधन को ज्ञापन सौंपकर चेतावनी दी कि अगर उनकी समस्याओं का समाधान नहीं हुआ, तो वे चरणबद्ध आंदोलन करेंगे।

सीसीएल खासमहल कोनार में विरोध- प्रदर्शन

जरीडीह बाजार, प्रतिनिधि। सीसीएल बीएंडके प्रक्षेत्र अंतर्गत खासमहल कोनार परियोजना से जुड़े लोकल सेल के लोडिंग मजदूरों, ट्रक ऑनरों एवं अन्य संबंधित व्यक्तियों ने गुरुवार को विभिन्न मांगों को लेकर परियोजना कार्यालय के समीप प्रदर्शन किया। प्रबंधन को मांग पत्र सौंपते हुए समस्याओं के समाधान की मांग की। सेल से जुड़े व्यक्तियों एवं श्रमिक प्रतिनिधियों ने कार्मिक प्रबंधक रमेश कुमार को ज्ञापन सौंपते हुए चेतावनी दी कि यदि लोकल सेल का संचालन सुचारू रूप से नहीं किया गया और पर्याप्त मात्रा में कोयला उपलब्ध नहीं कराया गया, तो वे चक्का जाम सहित चरणबद्ध आंदोलन करने को बाध्य होंगे। प्रदर्शन के बाद बड़ी संख्या में लोग जुलूस के रूप में कांटा घर होते हुए परियोजना पीट ऑफिस पहुंचे, जहां नुक्कड़ सभा का आयोजन किया गया।

जिप सदस्य सह श्रमिक नेता टीनू सिंह ने कहा कि लोकल सेल में मजदूरों को पूर्व से प्राप्त अधिकारों को प्रबंधन द्वारा खत्म करने की कोशिश की जा रही है। श्रमिक नेता वीरेंद्र सिंह ने कहा कि यदि मांगों पर सकारात्मक पहल नहीं की गई तो आंदोलन और उग्र होगा। सुबोध सिंह पवार ने कहा कि प्रबंधन को पुराने व्यवस्था के तहत लोकल सेल को कोयला उपलब्ध कराना होगा। आफताब आलम खान ने ट्रक ऑनरों के साथ हो रही मनमानी पर नाराजगी जताई। मकसूद आलम, मोती महतो, अनंत लाल महतो, बेलाल हाशमी, रफीक अंसारी आदि ने भी संबोधित किया। श्रमिक प्रतिनिधि संतोष कुमार, अहमद हुसैन, बसारत अंसारी, सीताराम सोरेन, मेहरुद्दीन, बोधराम महतो, गोविंद महतो, बालेश्वर महतो, ईश्वर महतो, रफीक अंसारी, देवाशीष, कमलेश प्रसाद, नारायण महतो, गणेश महतो, रशीद अंसारी, संजय हरि, कृष्णा सिंह, रवि सिंह, सत्येंद्र सिंह, मुन्ना सिन्हा, रवि शंकर सिन्हा आदि थे।1. सीसीएल खासमहल कोनार में विरोध प्रदर्शन करते।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।