
पेज की सेकेंड लीड: गोमिया बिजली सब स्टेशन के समीप प्रदर्शन
गोमिया में बिजली उपभोक्ताओं ने भाकपा राजद के नेतृत्व में प्रदर्शन किया। उन पर आरोप है कि बिजली वितरण निगम ने अधिक बिजली बिल जारी किए हैं और जर्जर मेन लाइन के तारों को बदलने की मांग की गई। इफ्तेखार...
गोमिया, प्रतिनिधि। बिजली वितरण निगम के कथारा अवर प्रमंडल पर बढ़ा चढ़ा कर बिजली बिल निर्गत करने व उपभोक्ताओं को तंग करने का आरोप तथा जर्जर मेन लाइन के तार को रिप्लेसमेंट करने सहित अन्य मांगों को लेकर भाकपा राजद जन अभियान के संयोजक इफ्तेखार महमूद के नेतृत्व में गोमिया प्रखंड के बिजली उपभोक्ताओं ने गोमिया बिजली सब स्टेशन के समीप प्रदर्शन किया। इफ्तेखार महमूद ने कहा कि मुफ्त बिजली योजना के लाभ से घरेलू बिजली उपभोक्ताओं को जनवरी 2025 से वंचित कर दिया गया है। बिजली अधिकारी राजस्व उगाही के लिए इलेक्ट्रिसिटी कोड 2015 की सुसंगत प्रावधानों का उल्लघंन कर डीएस-1 के उपभोक्ताओं को एक महीने का बिजली बिल करीब 1 लाख रुपये दे दिया है।

कंजूमर नंबर केडीडी 0119 (जैतून निशा) को जून माह का बिजली बिल 80 हजार रुपए देने का जिक्र किया। कहा कि शिकायत के बाद भी बिजली बिल में किए गए अप्रत्याशित गड़बड़ी में सुधार नहीं किया जा रहा है। स्टेशन रोड गोमिया निवासी सुरजीत सिंह को 97000 का जुर्माना लगा दिया गया है जो किसी भी दृष्टि से नियम संगत नहीं है। बिजली अधिकारियों के मनमानी की खिलाफ और फ्री बिजली के लाभ को जारी रखने के लिए 25 अगस्त को गोमिया प्रखंड का आयोजन की घोषणा महमूद ने किया। कहा कि इस बंदी में औद्योगिक प्रतिष्ठानों एवं रेलवे पर विशेष बल दिया जाएगा। सभा को भाकपा जिला सचिव पंचानन महतो, यूथ फेडरेशन के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष आफताब आलम, महिला नेत्री शाहजहां खातून, पार्टी के अंचल सचिव सोमर मांझी, आदिवासी महासभा के जिलाध्यक्ष महेंद्र मुंडा, किसान सभा के देवानंद प्रजापति एवं मौजीलाल महतो के अलावा, अनवर रफी व समीर कुमार हलदर ने भी संबोधित किया। प्रदर्शन में चमन केवट, राजेश करमाली, कमालुद्दीन, सुरेश प्रजापति, शकीरा बानो, अनीता देवी, धनेश्वरी देवी, उर्मिला देवी आदि थे।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




