ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंड बोकारोदुष्कर्म के बाद मासूम की हत्या का दोष साबित

दुष्कर्म के बाद मासूम की हत्या का दोष साबित

चंदनकियारी के बरमसिया में सात वर्षीय बच्ची के साथ दुष्कर्म के बाद गला दबाकर हत्या करने के मामले में छोटू कर्मकार (30 वर्ष) को पोक्सो स्पेशल रंजीत कुमार के कोर्ट ने शनिवार को दोषी करार दिया। कोर्ट छह...

दुष्कर्म के बाद मासूम की हत्या का दोष साबित
हिन्दुस्तान टीम,बोकारोSun, 02 Jun 2019 01:14 AM
ऐप पर पढ़ें

चंदनकियारी के बरमसिया में सात वर्षीय बच्ची के साथ दुष्कर्म के बाद गला दबाकर हत्या करने के मामले में छोटू कर्मकार (30 वर्ष) को पोक्सो स्पेशल रंजीत कुमार के कोर्ट ने शनिवार को दोषी करार दिया। कोर्ट छह जून को सजा के बिंदु पर फैसला सुनाएगी।

सरकार की ओर से कोर्ट में अभियोजन का पक्ष विशेष लोक अभियोजक संजय कुमार झा ने रखा। उन्होंने यह जानकारी दी। घटना चंदनकियारी थाना क्षेत्र के बरमसिया ओपी क्षेत्र में 24 नवंबर 2018 की है। खेल रही मासूम जब देर शाम तक घर नहीं लौटी तो परिजनों ने ढूंढना शुरू किया। पास में अर्धनिर्मित मकान के एक कमरे में खून से लथपथ बच्ची का शव मिला। घटना के तत्काल बाद दोषी को गिरफ्तार किया गया था।

दोषी ने हत्या की बात स्वीकारी : दोषी स्वीकारोक्ति बयान में दुष्कर्म के बाद हत्या की बात कबूल कर ली। मृतका माता-पिता के साथ जिस घर में रहती थी। उसके पास में ही प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत उसका अर्धनिर्मित मकान भी था। घटना की दोपहर पड़ोस का शादीशुदा छोटू, मृतका की मां से अर्धनिर्मित मकान की चाभी ले गया, बोला आराम करना है। इस बीच बच्ची अपने हमउम्र बचियों के साथ खेल रही थी। दोषी सभी बच्चों को लेकर शाहजहान अंसारी के राशन दुकान पहुंचा और सभी को चॉकलेट दिया। इसके बाद बच्ची को अपने साथ उसी के अर्धनिर्मित मकान में ले गया। पहले तो उसके साथ दुष्कर्म किया, फिर गला दबाकर हत्या कर दी।

हत्या के बाद अपने घर चला गया : घटना को अंजाम देने के बाद घर का दरवाजा बंदकर अपने घर चला गया। मृतका को ढूंढ रही मां ने सोचा शायद वह अर्धनिर्मित मकान में हो तो अचानक याद आया कि मकान का चाभी तो छोटू ले गया था। जब छोटू के पास चाभी लेने पहुंची तो उसने बेटे के हाथों चाभी भेज दिया था। परिस्थितियों व आसपास के लोगों से मिली जानकारी के आधार पर आरोपी सामने आया और पुलिस की पूछताछ में उसने अपराध को कबूल लिया।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें