प्राथमिक विद्यालय को आपरेटिव कॉलोनी में वर्ग कक्ष की कमी से बरामदे में पढ़ रहे विद्यार्थी

Newswrap हिन्दुस्तान, बोकारो
share

संपर्क पथ के अभाव में छात्रों समेत शिक्षकों को आने जाने में हो रही परेशानीप्राथमिक विद्यालय को आपरेटिव कॉलोनी में वर्ग कक्ष की कमी से बरामदे में पढ़ र

प्राथमिक विद्यालय को आपरेटिव कॉलोनी में वर्ग कक्ष की कमी से बरामदे में पढ़ रहे विद्यार्थी

नगर के सेक्टर 12 दुदीबाद स्थित प्राथमिक विद्यालय को आपरेटिव कालोनी चास 3 में सुविधा व संसाधन का अभाव है। इस विद्यालय में वर्ग कक्ष की कमी के कारण बरामदे में छात्रों की पढ़ाई हो रही है। इस विद्यालय में चार वर्ग कक्ष हैं, इनमें से दो वर्ग कक्ष जर्जर हैं। विद्यार्थियों की सुरक्षा को लेकर जर्जर वर्ग कक्ष को बंद कर दिया गया है। इसलिए वर्तमान में दो कमरे व एक बरामदा में विद्यार्थियों के बैठने की व्यवस्था की गई है। इस विद्यालय में वर्तमान में 150 से अधिक छात्र-छात्राएं नामांकित हैं। यहां छह शिक्षक-शिक्षिकाएं कार्यरत हैं। इस क्षेत्र के बच्चों के लिए यह विद्यालय शिक्षा का महत्वपूर्ण केंद्र बना हुआ है।

विद्यालय में सुविधा व संसाधन के अभाव में शिक्षकों व विद्यार्थियों को परेशानी का इस सामना करना पड़ रहा है। पहली कक्षा से लेकर पांचवीं कक्षा तक 151 विद्यार्थियों को शिक्षा प्रदान की जा रही है। प्राथमिक विद्यालय को-आपरेटिव कालोनी में बोरिंग जलमीनार नहीं है। विद्यालय में एक चापाकल है। स्कूल के अलावा आसपास की झोपड़प‌ट्टी में रहने वाले लोग भी चापाकल से पानी लेते हैं। इसलिए कई बार चापाकल खराब भी हो जाता है। विद्यालय में चहारदीवारी नहीं है। इसलिए मवेशी दिन भर स्कूल परिसर में विचरण करते रहते हैं। स्कूल आने के लिए संपर्क पथ तक नहींसंपर्क पथ नहीं रहने से मुख्य सड़क से इस विद्यालय में आने जाने में छात्रों समेत स्कूल के शिक्षकों को भी काफी कठिनाई का सामना करना पड़ता है। बरसात के दिनों कच्चे मार्ग पर कीचड़ जम जाता है। इसलिए इस मार्ग से आवागमन में काफी परेशानी होती है। वर्तमान में यह मार्ग उबड़-खाबड़ है। इस संबंध में स्कूल के प्रभारी प्रधानाध्यापक ने बोकारो विधायक श्वेता सिंह के माध्यम से संपर्क पथ बनाने व जर्जर कमरा को ठीक करने को लेकर उपायुक्त बोकारो को पत्र प्रेषित किया है। उन्होंने कहा कि प्राथमिक विद्यालय को-आपरेटिव कालोनी तक पहुंचने का विद्यालय प्रबंधन समिति ने आवेदन दिया है। जिसमें विद्यालय की वर्तमान स्थिति से अवगत कराते हुए आवश्यक आधारभूत सुविधाओं के विकास को लेकर अपील की गई है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।