ओलचिकी वार्षिक परीक्षा की तैयारियों पर चर्चा

Newswrap हिन्दुस्तान, बोकारो
share

गोमिया में लुगुबुरु ओ चिकी इतुन आसड़ा कार्यालय में अध्यक्ष रामकुमार सोरेन की अध्यक्षता में बैठक हुई। बैठक में ओलचिकी वार्षिक परीक्षा की तैयारियों पर चर्चा की गई, जो 5, 6 और 7 जून को होगी। परीक्षा केंद्र, प्रश्न पत्र वितरण और शिक्षकों की जिम्मेदारियों पर भी चर्चा की गई।

ओलचिकी वार्षिक परीक्षा की तैयारियों पर चर्चा

गोमिया। लुगुबुरु ओ चिकी इतुन आसड़ा तिलैया (ललपनिया) कार्यालय में आसड़ा अध्यक्ष रामकुमार सोरेन की अध्यक्षता में पदाधिकारियों, ओ चिकी शिक्षक-शिक्षिकाओं एवं सदस्यों की बैठक की गयी। विभिन्न आसड़ा केंद्रों में अध्ययनरत ओलचिकी छात्र-छात्राओं की आगामी ओलचिकी वार्षिक परीक्षा की तैयारियों को लेकर विस्तारपूर्वक चर्चा की गयी। बताया गया कि वार्षिक परीक्षा आगामी 5, 6 व 7 जून को आयोजित होगी। परीक्षा केंद्रों की व्यवस्था, प्रश्न पत्र वितरण, विद्यार्थियों की उपस्थिति तथा शिक्षकों की जिम्मेदारियों पर भी चर्चा की गई। साथ ही ओल चिकी भाषा के प्रचार-प्रसार तथा विद्यार्थियों को बेहतर शिक्षा उपलब्ध कराने पर जोर दिया गया। गौतम सोरेन, सोनमती मरांडी, आरती सोरेन, विक्रम हांसदा, रामवृक्ष टुडू, सोहन हेम्ब्रम, गुरुचरण मरांडी, सनम सोरेन, नेहा मुर्मू, सबिता सोरेन, शबनम सोरेन, विजय सोरेन, हेमंत सोरेन, सीमा हेम्ब्रम, माही हेम्ब्रम आदि थे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।