जनसमस्याओं पर प्रखंड कार्यालय में धरना की तैयारी

हिन्दुस्तान, बोकारो
Follow us on Google News
share

चंद्रपुरा। प्रखंड तारमी पंचायत सहित आसपास के गांवों में पेयजल सहित अन्य समस्याओं के समाधान के लिए तारमी पंसस रवींद्र कुमार गिरि की अगुवाई में 9 जून को

जनसमस्याओं पर प्रखंड कार्यालय में धरना की तैयारी

चंद्रपुरा। प्रखंड तारमी पंचायत सहित आसपास के गांवों में पेयजल सहित अन्य समस्याओं के समाधान के लिए तारमी पंसस रवींद्र कुमार गिरि की अगुवाई में 9 जून को प्रखंड कार्यालय में एक दिवसीय धरना दिया जायेगा। बताया कि अलारगो जलापूर्ति योजना पिछले एक साल से अधिक समय से पूरी तरह से बंद है। तारमी पंचायत का हेठबेड़ा स्थित साहेब बांध तालाब पूरी तरह से मिट्टी से भर चुका है। इसके अलावा हेठबेड़ा रेलवे साइडिंग कालोनी तथा घासी मुहल्ला में पेयजल की समुचित व्यवस्था व नाली निर्माण, सरकारी जमीन की लूट खसोट को बंद करने, तारमी बस्ती की जर्जर सड़क को नए सिरे से बनाने, चंद्रपुरा-फुसरो सड़क में नियम कानून के तहत ट्रांसपोर्टिंग करने, ग्रामीण इलाके के विद्यार्थियों के लिए स्कूल बस की सुविधा, सरकारी योजनाओं के चयन में पारदर्शिता बरतने, भंडारीदह रेलवे साइडिंग में क्रशर चलने से हो रहे प्रदूषण पर रोक तथा नियमित जल छिड़काव आदि समस्याएं दूर करने की मांग है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।