ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंड बोकारोमां मनसा देवी की प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा

मां मनसा देवी की प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा

छोटानागपुर सांस्कृतिक महोत्सव समिति की ओर से मां मनसा देवी मंदिर सेक्टर 2 सी मंदिर परिसर में मनसा देवी की प्रतिमा का प्राण प्रतिष्ठा सह महायज्ञ भक्तिमय वातावरण में मंगलवार को संपन्न हो...

मां मनसा देवी की प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा
हिन्दुस्तान टीम,बोकारोWed, 23 Jan 2019 12:12 AM
ऐप पर पढ़ें

छोटानागपुर सांस्कृतिक महोत्सव समिति की ओर से मां मनसा देवी मंदिर सेक्टर 2 सी मंदिर परिसर में मनसा देवी की प्रतिमा का प्राण प्रतिष्ठा सह महायज्ञ भक्तिमय वातावरण में मंगलवार को संपन्न हो गया।

प्राण प्रतिष्ठा समारोह के लिए मंगल कलश यात्रा के माध्यम से महिलाओं ने टू टेंक गार्डेन से कलश में जल भरकर यज्ञ स्थल में लाया गया। पूजा अर्चना के बाद मां मनसा की प्रतिमा का प्राण प्रतिष्ठा समारोह का आयोजन भक्तिमय वातावरण में किया गया। इस अवसर पर रात में माता का जागरण कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया। मनसा मंदिर में सभी व्रतियों की ओर से सुबह से ही पूजा-अर्चना करने के बाद विशेष आरती पूजन की गयी। संध्या में आरती के बाद महिलाओं की ओर से भजन गायन व रात्री में रामायण पाठ भी किया गया। भजन सुनने के लिए आसपास से बड़ी संख्या में महिला-पुरुष पहुंचे थे। इसके बाद मां मनसा देवी की प्रतिमा की स्थापना के बाद विधिविधान से प्राण प्रतिष्ठा किया गया। जबकि प्राण प्रतिष्ठा के बाद मां मनसा देवी की पूजा अर्चना करने को श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें