जिले के साथ सुधरेगी चास-चंदनकियारी की बिजली

Apr 06, 2026 12:26 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, बोकारो
share

जिले के साथ सुधरेगी चास-चंदनकियारी की बिजलीजिले के साथ सुधरेगी चास-चंदनकियारी की बिजलीजिले के साथ सुधरेगी चास-चंदनकियारी की बिजलीजिले के साथ सुधरेगी च

जिले के साथ सुधरेगी चास-चंदनकियारी की बिजली

चास प्रतिनिधि। शहर व ग्रामीण ईलाकों में गर्मी को लेकर अब उपभोक्ताओं को जरूरत अनुसार बिजली मिलेगी। खासकर चास, चंदनकियारी में बिजली संकट से उपभोक्ताओं को राहत मिलेगी। इसको लेकर विभाग की ओर से ट्रांसमिशन प्रबंधन पर कार्य शुरू कर दी गई है। जर्जर तारों को बदलते हुए आवश्यकता होने पर वैकल्पिक व्यवस्था के माध्यम से भी पावर देने की तैयारी है। सभी क्षेत्र में 220 केवी लाइन पर लोड बढ़ने की संभावना है। इससे फुदनीडीह सब स्टेशन, टाई लाईन, ग्रीड़ में भी आवश्यकता अनुसार क्षेत्र में वेकप मिल सकेगी। ऐसे सहायक विघुत अभियंता की माने तो सामान्य दिनों में 40 से 50 मेगावाट खपत होती है।

वहीं गर्मी में खपत सामान्य दिनों से दोगुना बढ़ती है। ग्रामीण क्षेत्र में मरम्मति कार्य जारीग्रामीण क्षेत्रों में जर्जर तारों को बदलते हुए फाल्ट दुरुस्त किया जा रहा है। मेन लाईन में पेड़ गिरने सहित टहनियां टूटने की समस्या को लेकर भी डिवीजन क्षेत्र में विभाग की टीम सहायक अभियंता के नेतृत्व में कार्यरत है। बडे फीडरों में लोकल फाल्टों से निपटने को लेकर विभिन्न जगहों पर कट प्वाइंट बनाने की तैयारी है। हालांकि ग्रामीण क्षेत्र के उपभोक्ताओं की माने तो विगत एक सप्ताह से डिवीजन के ग्रामीण फीडरों में भीषण बिजली संकट से लोग जुझ रहे है। बिजली से संचालित सारे काम काज ग्रामीण क्षेत्र में प्रभावित है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।