Hindi NewsJharkhand NewsBokaro NewsPower Cut Relief for Chas Residents as High-Tension Wires Replaced
चास के फुदनीडीह सहित अन्य पांच नये सब स्टेशनों को मिलेगी अलग से बिजली

चास के फुदनीडीह सहित अन्य पांच नये सब स्टेशनों को मिलेगी अलग से बिजली

संक्षेप:

गर्मी में चास और ग्रामीण इलाकों में बिजली कटौती की समस्या से निजात मिलेगी। विभाग ने फुदनीडीह सब स्टेशन तक मुख्य लाइन की जर्जर तारें बदलने का कार्य शुरू किया है। इससे उपभोक्ताओं को राहत मिलेगी। नए सब स्टेशनों में आवश्यकतानुसार पावर सप्लाई देने की योजना है।

Jan 17, 2026 05:36 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, बोकारो
share Share
Follow Us on

चास, प्रतिनिधि। गर्मी से चासवासियों के साथ साथ ग्रामीण इलाकों में पावर कट की समस्या से निजात मिल जाएगी। इसके लिए विभाग की ओर से हाईटेंशन तार बदलने सहित फुदनीडीह सब स्टेशन तक मुख्य लाईन की जर्जर तार बदले जाने से चास के साथ चिराचास की पावर कट की समस्या से घनी आबादी को राहत पहुंचेगी। फुदनीडीह सब स्टेशन से चिराचास सहित सटे क्षेत्रों में बिजली कटौती की समस्या से पूरी तरह से उपभोक्ताओं को राहत पहुंचेगी। इस बाबत विभाग के ईई ने बताया कि इंफ्रास्टेक्चर मजबूती से तारों में जरूरत अनुसार सप्लाई दिया जा सकेगा। गर्मी में कमजोर तार टुटने की समस्या के साथ जरुरत अनुसार पावर सप्लाई भी प्रभावित होता है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

नये सब स्टेशनों में आवश्यकता अनुसार मिलेगी पावर : क्षेत्र के सभी नये सभी सब स्टेशनों में आवश्यकता अनुसार पावर देने की योजना है। नया सब स्टेशन बनने के बाद भी पावर नही मिलने से शहर और ग्रामीण क्षेत्र में पावर कट की समस्या है। जिसमें नारायणपुर, फुदनीडीह, पिंड्राजोरा, बरमसिया सहित अन्य नसे सब सटेशनों तक हाईटेंशन सहित पावर पहुंचने व वहां से वितरण व्यवस्था में इस बार विशेष बदलाव की तैयारी है। जिससे क्षेत्रवार पावर कंट्रोल के साथ वितरण भी किया जा सकेगा। विभाग की ओर से विशेष अभियान के तहत तार बदलने का कार्य शुरु कर दी गई है। नये सभी सब स्टेशनों को दुरुस्त किया जा रहा है। शहर और ग्रामीण क्षेत्र में अब बिजली समस्या से उपभोक्ताओं को मिलेगी पूरी तरह से राहत। गर्मी से पूर्व बिजली विभाग की मुकम्मल तैयारी है। --एसडी तिवारी, कार्यपालक अभियंता, बिजली विभाग, चास।