चास प्रखंड के ग्रामीण क्षेत्रों में विद्युत व्यवस्था जर्जर तार-पोल के सहारे
चास प्रखंड के ग्रामीण क्षेत्रों में बिजली की व्यवस्था खराब है, जिससे ग्रामीणों को समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। जर्जर तारों के टूटने से कई हादसे हो चुके हैं। पंचायत के मुखिया ने विभाग से समस्या का समाधान करने की मांग की है। विभाग ने जल्द ही सुधार कार्य करने का आश्वासन दिया है।

चास, प्रतिनिधि। चास प्रखंड के ग्रामीण क्षेत्रों में विद्युत व्यवस्था अभी भी जर्जर तार, पोल के सहारे है। इससे ग्रामीणों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। बिजली कटौती के साथ जहां तहां लटक रहे जर्जर बिजली के तारों से घटनाओं का डर बना रहता है। इससे आए दिन तारों के टूटकर गिरने की शिकायतें आ रही है। जिससे पूर्व में कई घटनाएं हुई है। जिसमें बिजुलिया पंचायत के सिंदूरपेटी, बिजुलिया रेलवे क्रासिंग के समीप, बिजुलिया मोड हाई स्कूल के समीप सहित पंचायत के विभिन्न ग्रामीण पथ में जर्जर और झूले बिजली तारों से ग्रामीणों में दहशत है। मामलें को लेकर पंचायत के मुखिया बासूदेव रजवार ने विभाग के कार्यपालक अभियंता सहित अन्य को कई बार पत्राचार किया गया है।
बावजूद रेलवे क्रासिंग से बिजुलिया गांव तक झूले और जर्जर तारों को बदला नही जा सका है। जिससे पंचातय के विभिन्न ग्रामीण मार्ग पर हादसा घटित होने की संभावना बनी रहती है। जबकि विभाग की ओर से मरम्मति सहित अन्य कार्यो पर लाखों रूपए खर्च होती रही है। अभी भी संबंधित पंचायत में तार, पोल बदलने का कार्य को लेकर कई संवदेक कार्यरत है। हाई स्कूल के समीप झूले तारों से दहशत में ग्रामीण : पंचायत के मुख्य पथ सहित प्राथमिक विद्यालय, हाई स्कूल के समीप जर्जर तारों से ग्रामीणों में दहशत है। पूर्व में जर्जर तार टूटकर गिरने से एक विद्यार्थी की मौत का मामला प्रकाश में आया था। इसको लेकर भी पंचायत के ग्रामीणों ने विभाग की कार्यशैली पर सवाल उठाते हुए विरोध प्रदर्शन किया था। ग्रामीणों की माने पंचायत के विभिन्न ग्रामीण पथ पर आवाजाही के दौरान तार टूटकर गिरने का डर बना रहता है। इसको लेकर शाम के बाद रेलवे क्रासिंग से सटे गांवों में आवाजाही को लेकर ग्रामीण कतराते है। मामलें पर पंचायत के मुखिया बासूदेव रजवार ने कहा कि विभाग के ग्रामीण कार्यपालक पदाधिकारी को समस्या से अवगत कराते हुए इस ओर त्वरित पहल करने की मांग किया है। पदाधिकारी ने पंचायत में बिजली व्यवस्था को दुरूस्त करने सहित बिजली संबंधित समस्याओं के निपटारे को लेकर शिविर के आयोजन का आश्वासन दिया। वर्जन: इस ओर जांच करते हुए त्वरित पहल किया जाएगा। ग्रामीण क्षेत्र में जर्जर तार, पोल को बदला जा रहा है। एसडी तिवारी, कार्यपालक अभियंता, बिजली विभाग, चास

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




