पूनम कुमारी ने जिले में टॉप 9 में स्थान प्राप्त कर स्कूल का नाम किया रौशन
पूनम कुमारी ने जिले में टॉप 9 में स्थान बनाकर परिवार का नाम रौशन किया पूनम कुमारी ने जिले में टॉप 9 में स्थान प्राप्त कर स्कूल का नाम किया रौशनपूनम कु

चंदनकियारी प्लस-2 उच्च विद्यालय की छात्रा पूनम कुमारी ने इंटर कॉमर्स परीक्षा में 422 अंक प्राप्त कर बोकारो जिला के टॉप 9 में अपना स्थान बनाया है। हालांकि 422 अंक प्राप्त करने वाले तीन विद्यार्थी हैं, जिनमें पूनम कुमारी भी शामिल हैं। रिजल्ट आने के बाद पूनम के पिता दिलीप टुड्डू और माता राजमणि देवी बेहद खुश हैं। पूनम ने अंग्रेजी में 75, अकाउंट में 89, बी एस टी में 90, अर्थशास्त्र में 71एवं आईटी में 97 यानी कुल 84 प्रतिशत अंक प्राप्त की।
पूनम की पृष्ठभूमि
पूनम चंदनकियारी प्रखंड के बनगड़िया गांव की निवासी हैं। उनके पिता वेदांता कंपनी में कार्यरत हैं, जबकि माता गृहिणी हैं। पूनम की इस सफलता की चर्चा पूरे गांव में जोरों पर है। गांव के लोग उन्हें बधाई देकर उनका हौसला बढ़ा रहे हैं।
भविष्य की योजनाएँ
पूनम बीकॉम करने के बाद सीए बनना चाहती हैं। उन्होंने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता और विद्यालय की शिक्षिका श्रुति ताह को दिया है। उन्होंने कहा कि उनकी प्रेरणा से उन्हें आगे बढ़ने का बल मिला। पूनम आगे चलकर चंदनकियारी समेत अपने माता-पिता का नाम और भी रोशन करना चाहती हैं। पूनम ने बताया कि वे चार्टर्ड अकाउंटेंट बनना चाहती है। परिवार में माता पिता के साथ साथ एक भाई और खुद एक बहन है। नियमित क्लास करने साथ साथ तीन से चार घंटे पढ़ने की बात कही। पूनम कुमारी ने प्रधान शिक्षक समेत पूरी विद्यालय परिवार के प्रति आभार व्यक्त की।
अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


