अवैध शराब कारोबार पर पुलिस का शिकंजा

हिन्दुस्तान, बोकारो
Follow us on Google News
share

बोकारो के बालीडीह थाना क्षेत्र के रेलवे फाटक के समीप स्थित एक लाइन होटल और किराना दुकान में अवैध शराब बिक्री की सूचना पर पुलिस ने छापामार कार्रवाई की। इस दौरान करीब डेढ़ लाख रुपये मूल्य की शराब जब्त की गई और दो लोगों को गिरफ्तार किया गया। आरोपियों के खिलाफ उत्पाद अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया।

अवैध शराब कारोबार पर पुलिस का शिकंजा

बोकारो प्रतिनिधि। बालीडीह थाना क्षेत्र के रेलवे फाटक के समीप स्थित एक लाइन होटल और किराना दुकान में अवैध रूप से शराब बिक्री की सूचना पर पुलिस ने देर रात विशेष छापेमारी अभियान चलाकर करीब डेढ़ लाख रुपये मूल्य की शराब जब्त की। कार्रवाई के दौरान दो लोगों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।

छापेमारी का कारण

जानकारी के अनुसार मुख्यालय डीएसपी पवन कुमार को गुप्त सूचना मिली थी कि रेलवे फाटक के आसपास स्थित कुछ प्रतिष्ठानों में अवैध रूप से शराब की बिक्री की जा रही है। सूचना के सत्यापन के बाद उनके निर्देश पर एक विशेष छापेमारी टीम का गठन किया गया। टीम का नेतृत्व बालीडीह थाना प्रभारी इंस्पेक्टर नवीन कुमार सिंह ने किया।

छापेमारी के परिणाम

गुरुवार की मध्य रात्रि चलाए गए अभियान के दौरान पुलिस ने अमर लाइन होटल और सुमित्रा जनरल स्टोर में छापेमारी की। जांच के दौरान दोनों स्थानों से विभिन्न ब्रांड की शराब और बियर बरामद की गई। पुलिस ने होटल मैनेजर अविनाश सिंह और स्टोर संचालक सूरज कुमार को मौके से गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तार आरोपियों की जानकारी

मुख्यालय डीएसपी पवन कुमार एवं इंस्पेक्टर नवीन कुमार सिंह ने बताया कि पूछताछ के बाद दोनों आरोपितों की निशानदेही पर कुल 264 बोतल विदेशी शराब, 101 बोतल बियर तथा केन बियर बरामद की गई। बरामद शराब के संबंध में वैध कागजात मांगे गए, लेकिन आरोपित कोई दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सके। गिरफ्तार आरोपितों में अमर फैमिली ढाबा, रेल फाटक निवासी अविनाश सिंह तथा रेल फाटक के समीप हनुमान मंदिर झोपड़ी निवासी सूरज सिंह शामिल हैं। दोनों के खिलाफ उत्पाद अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर जेल भेज दिया गया। छापेमारी दल में थाना प्रभारी इंस्पेक्टर नवीन कुमार सिंह, पुअनि जितेंद्र कुमार यादव, पुअनि अजय कुमार राय, सअनि बलदेव यादव, हवलदार शोभापति नंद मिंज तथा आरक्षी मरियानुस जोजो सहित अन्य पुलिसकर्मी शामिल थे।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

इस छापेमारी में कितनी शराब जब्त की गई?
करीब डेढ़ लाख रुपये मूल्य की शराब जब्त की गई।
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।