Bokaro News: कार से अवैध विदेशी शराब बरामद, दो आरोपी फरार

हिन्दुस्तान, बोकारो
Follow us on Google News
share

Bokaro News: जगेश्वर विहार थाना क्षेत्र के तिलैया गांव में पुलिस ने रविवार को एक सिल्वर अल्टो कार से 30 बोतल अवैध विदेशी शराब बरामद की। यह कार्रवाई गुप्त सूचना के आधार पर की गई थी। पुलिस ने कार की खोजबीन की और दो फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है।

Bokaro News: कार से अवैध विदेशी शराब बरामद, दो आरोपी फरार

Bokaro News: जगेश्वर विहार थाना क्षेत्र के तिलैया गांव में पुलिस ने रविवार को एक सिल्वर रंग की अल्टो कार से 30 बोतल अवैध विदेशी शराब बरामद की। पुलिस को यह सफलता गुप्त सूचना के आधार पर मिली। थाना प्रभारी प्रकाश यादव ने बताया कि सूचना मिली थी कि तिलैया गांव होते हुए रेलवे ओवरब्रिज की ओर एक अल्टो कार में अवैध शराब ले जाई जा रही है। सूचना के सत्यापन के लिए पुलिस टीम तिलैया स्थित अशोक महतो के चाय-पकौड़े की दुकान के पास पहुंची। इसी दौरान सामने से सिल्वर रंग की अल्टो कार (जेएच10एस 5378) आती दिखाई दी। पुलिस की गाड़ी देखकर कार में सवार दोनों व्यक्ति वाहन से उतरकर जंगल की ओर भाग गए।

पुलिस ने कार की तलाशी ली तो डिक्की से प्लास्टिक के बोरे में रखी 750 मिलीलीटर की 30 बोतल यूके नंबर-1 डीलक्स व्हिस्की बरामद हुई। पुलिस ने कार और शराब को जब्त कर लिया है। फरार दोनों आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। छापामारी दल में थाना प्रभारी सहित एसआई सुरेश पाहन, एएसआई राकेश बन्डो व परवेज अशरफ सहित जैप के जवान शामिल थे।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi Newsझारखंड न्यूज़बोकारोBokaro News: कार से अवैध विदेशी शराब बरामद, दो आरोपी फरार