असामाजिक तत्वों पर पुलिस की सख्ती, चौक-चौराहों पर चला विशेष अभियान
बोकारो में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस ने शनिवार को विशेष एंटी क्राइम अभियान चलाया। शहर के विभिन्न स्थानों पर जांच की गई, जिसमें शराब पीने वालों और संदिग्ध व्यक्तियों की सघन जांच शामिल थी। पुलिस ने असामाजिक गतिविधियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई का आश्वासन दिया है।

बोकारो। शहर में कानून-व्यवस्था बनाए रखने और असामाजिक तत्वों पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से पुलिस ने शनिवार को विशेष एंटी क्राइम एवं एंटी एलिमेंट चेकिंग अभियान चलाया।
पुलिस कार्रवाई का विवरण
पुलिस अधीक्षक नाथू सिंह मीणा के निर्देश पर सिटी डीएसपी राजीव रंजन के नेतृत्व में शहर के विभिन्न चौक-चौराहों और सार्वजनिक स्थलों पर व्यापक जांच अभियान संचालित किया गया। अभियान में शहर क्षेत्र के सभी थाना प्रभारी एवं पुलिस पदाधिकारी शामिल हुए। जांच की शुरुआत सिटी थाना क्षेत्र से की गई, जो सेक्टर-12 मोड़, नया मोड़, सेक्टर-4 सहित अन्य प्रमुख सार्वजनिक स्थलों तक चली। इस दौरान सार्वजनिक स्थानों पर शराब सेवन करने वालों, संदिग्ध व्यक्तियों तथा असामाजिक गतिविधियों में संलिप्त लोगों की सघन जांच की गई।
कानून का पालन
पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि सार्वजनिक स्थलों पर शराब पीकर शांति व्यवस्था भंग करने अथवा समूह बनाकर असामाजिक गतिविधियों को अंजाम देने वालों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी। अभियान के दौरान लोगों को कानून का पालन करने और सामाजिक सौहार्द बनाए रखने की भी अपील की गई।
भविष्य की योजनाएँ
सिटी डीएसपी राजीव रंजन ने कहा कि आम नागरिकों की सुरक्षा, शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए ऐसे अभियान आगे भी लगातार चलाए जाएंगे। उन्होंने कहा कि असामाजिक तत्वों के खिलाफ पुलिस का अभियान निरंतर जारी रहेगा और किसी भी प्रकार की अवैध गतिविधि को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


