ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंड बोकारोपुलिस बन महिला से की ठगी

पुलिस बन महिला से की ठगी

बाइक सवार बदमाशों ने पुलिस का धौंस दिखाकर गुरुवार को दिनदहाड़े कॉपरेटिव कॉलोनी शॉपिंग सेंटर के पास खुली सड़क पर लीलावती देवी नामक बुजुर्ग महिला को ठगी का शिकार बनाया। लूट और छिनतई का भय दिखाकर बुजुर्ग...

पुलिस बन महिला से की ठगी
हिन्दुस्तान टीम,बोकारोThu, 15 Mar 2018 11:23 PM
ऐप पर पढ़ें

बाइक सवार बदमाशों ने पुलिस का धौंस दिखाकर गुरुवार को दिनदहाड़े कॉपरेटिव कॉलोनी शॉपिंग सेंटर के पास खुली सड़क पर लीलावती देवी नामक बुजुर्ग महिला को ठगी का शिकार बनाया। लूट और छिनतई का भय दिखाकर बुजुर्ग महिला के दोनो ंहाथों से सोने के कंगन उतरवा लिए। उसके बदले कागज में लपेट कर डुप्लीकेट कंगन देकर फरार हो गए। ठगी का एहसास होने पर बुजुर्ग महिला की शोर सुनकर आसपास के लोग उनकी तरफ दौड़े, तबतक बाइक सवार दोनों बदमाश फरार हो चुके थे। सूचना पाकर सिटी डीएसपी अजय कुमार इंस्पेक्टर मदन मोहन प्रसाद सिन्हा के साथ मौके पर पहुंचकर बुजुर्ग महिला से घटना की जानकारी लेने के बाद जिले की सीमा को सील कर छापेमारी शुरू की। जिले से बाहर निकलने वाले तमाम रास्तों पर वाहन जांच अभियान चलाई जा रही है। समाचार लिखे जाने तक पुलिस कार्रवाई का कोई ठोस नतीजा सामने नहीं आया था, न ही गिरोह को चिन्हित किया जा सका था। कैसे घटी घटना: कॉपरेटिव कॉलोनी प्लाट संख्या 376 निवासी बुजुर्ग महिला घरेलू नौकर को देखने के लिए शॉपिंग सेंटर के पास खड़क किनारे खड़ी थी। बदमाश पास आए, अपने को पुलिस वाला बताकर कहा कि लूटपाट का माहौल है। हाथ से सोने का कंगन खोलकर रख लें। अन्यथा लूट का शिकार बन सकती हैं। बुजुर्ग महिला के हाथों से कंगन उतरवा कर कागज में लपेटने के बहाने हाथ की सफाई करते हुए कंगन बदल दिया। जागरुकता जरूरी: इस प्रकार की घटना पहले भी कॉपरेटिव कॉलोनी में हो चुकी है। हाथ की सफाई करने वाला यह गिरोह पुराने समय से बोकारो में सक्रिय है। लेकिन लोगों की जागरुकता के कारण पहले गिरोह के सदस्य दबोचे जा चुके हैं। बेहतर पुलिस व्यवस्था के साथ साथ गिरोह के आतंक से बचने के लिए आमलोगों की जागरुकता भी जरूरी है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें