Hindi NewsJharkhand NewsBokaro NewsPitts Modern School Gomia Students Shine at National Karate Championship Winning 7 Medals
पिट्स गोमिया के विद्यार्थियों ने कराटे में राष्ट्रीय मंच पर दिखाया दम

पिट्स गोमिया के विद्यार्थियों ने कराटे में राष्ट्रीय मंच पर दिखाया दम

संक्षेप:

गोमिया के पिट्स मॉडर्न स्कूल के कराटे खिलाड़ियों ने 25वीं राष्ट्रीय जापान केन्यू रयु ओपन कराटे चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन किया। विद्यार्थियों ने कुल सात पदक जीते, जिसमें स्वर्ण, रजत और कांस्य शामिल हैं। इस सफलता का श्रेय कराटे शिक्षक सागर कुमार और प्राचार्य बृजमोहन लाल दास को जाता है।

Jan 14, 2026 01:22 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, बोकारो
share Share
Follow Us on

गोमिया, प्रतिनिधि। पिट्स मॉडर्न स्कूल गोमिया के होनहार कराटे खिलाड़ियों ने राष्ट्रीय मंच पर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है। खड़गपुर युवा कराटे अकादमी द्वारा 26 से 28 दिसंबर तक आयोजित 25वीं वर्ष राष्ट्रीय जापान केन्यू रयु ओपन कराटे चैंपियनशिप में भाग लिया। इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता में यहां के विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कुल सात पदक जीतकर राज्य और विद्यालय का नाम रोशन किया। व्यक्तिगत काता में स्वर्ण पदक बालिका वर्ग में आहाना पात्रा यू-10, सिद्धि रानी यू-13 व कल्पना मरांडी यू-14 जबकि बालक वर्ग में श्रेयांश सफल यू-13, रजत पदक में बालिका वर्ग में अपराजिता चौधरी यू-11 तथा कांस्य पदक में बालिका वर्ग में प्राची अग्रवाल यू-14 व बालक वर्ग में राहुल गोपे यू-15 शामिल हैं।

कराटे शिक्षक सागर कुमार के नेतृत्व और कठोर प्रशिक्षण ने विद्यार्थियों को राष्ट्रीय स्तर की प्रतिस्पर्धा के लिए तैयार करने में निर्णायक भूमिका निभाई। खेल शिक्षक सागर कुमार व रीता कुमारी का निरंतर मार्गदर्शन और प्रोत्साहन मिला। प्राचार्य बृजमोहन लाल दास ने सभी पदक विजेताओं और शिक्षकों को बधाई देते हुए कहा कि यह उपलब्धि हमारे विद्यार्थियों के समर्पण और खेल के प्रति उनकी गंभीर प्रतिबद्धता को दर्शाती है। विप्रस उपाध्यक्ष अरिंदम दासगुप्ता व आईईपीएल (ओरिका) गोमिया के महाप्रबंधक अभिषेक विश्वास ने भी विद्यार्थियों के प्रदर्शन की सराहना की। 11. पिट्स गोमिया के पदक विजेता छात्र-छात्राएं।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

;;;