एमयूएन गतिविधियों को शुरू करने की योजना : बृजमोहन

Apr 05, 2026 05:42 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, बोकारो
share

गोमिया के पिट्स मॉडर्न स्कूल ने सत्र 2026-27 की शुरुआत एक प्रेरणादायक समारोह के साथ की। कक्षा 12 के छात्र अक्षय कुमार ने 17वीं इंटरनेशनल कॉमर्स ओलंपियाड में 81.60% अंक प्राप्त कर स्कूल टॉपर का खिताब जीता। प्राचार्य ने उनकी शैक्षिक उत्कृष्टता की सराहना की और शिक्षकों को भी पुरस्कार प्रदान किए।

एमयूएन गतिविधियों को शुरू करने की योजना : बृजमोहन

गोमिया, प्रतिनिधि। पिट्स मॉडर्न स्कूल, गोमिया ने सत्र 2026-27 की शुरुआत एक शानदार और प्रेरणादायक समारोह के साथ की, जिसमें विद्यालय के एक छात्र की 17वीं इंटरनेशनल कॉमर्स ओलंपियाड में उल्लेखनीय उपलब्धि प्राप्त करने पर सम्मानित किया गया। यह प्रतियोगिता कॉमर्स टीचर्स फाउंडेशन, दिल्ली द्वारा आयोजित की गई थी। कक्षा बारहवीं के छात्र अक्षय कुमार ने 21 नवंबर को आयोजित इस प्रतिष्ठित परीक्षा में 81.60 प्रतिशत अंक प्राप्त कर स्कूल टॉपर का खिताब हासिल किया। प्राचार्य बृजमोहन लाल दास ने अक्षय कुमार को पुरस्कार प्रदान कर उनकी समर्पण और शैक्षिक उत्कृष्टता की प्रशंसा की। साथ ही इसके लिए शिक्षकों बिरेंद्र प्रसाद वर्मा, स्वीटी भाटिया, शैलेश प्रसाद, बिद्युत महतो, आरपी सिंह, नीलांजना दासगुप्ता, संजीब भट्टाचार्य व नेहा कुमारी को भी प्रशंसा प्रमाण पत्र प्रदान किए गए।

प्राचार्य ने इस दौरान यह भी घोषणा किया कि स्कूल इस वर्ष मॉडल यूनाइटेड नेशंस (एमयूएन) गतिविधियों को शुरू करने की योजना बना रहा है, जिसका उद्देश्य विद्यार्थियों को वैश्विक दृष्टिकोण, आलोचनात्मक सोच कौशल और सार्वजनिक बोलने में आत्मविश्वास प्रदान करना है। उपाध्यक्ष अरिंदम दासगुप्ता एवं आईईपीएल (ओरिका), गोमिया के एमसीएम अभिषेक विश्वास ने भी उपलब्धि हासिल करने वाले छात्र और स्कूल समुदाय को बधाई दी।10. पिट्स गोमिया में छात्र व शिक्षकों के साथ प्राचार्य।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।