दि पेन्टिकॉस्टल असेंबली स्कूल में पीसा परीक्षा में 317 छात्र हुए शामिल

दि पेन्टिकॉस्टल असेंबली स्कूल में पीसा परीक्षा में 317 छात्र हुए शामिल

संक्षेप:

चित्र परिचय:02: पीसा परीक्षा में शामिल स्कूल के छात्र।दि पेन्टिकॉस्टल असेंबली स्कूल में पीसा परीक्षा में 317 छात्र हुए शामिलदि पेन्टिकॉस्टल असेंबली स्

Sep 19, 2025 03:14 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, बोकारो
share

दि पेन्टिकॉस्टल असेम्बली स्कूल में एक्सेल वन इंडिया के सहयोग से पीसा परीक्षा का आयोजन किया गया। इस परीक्षा को अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर मान्यता प्राप्त है। पीसा परीक्षा अंतरराष्ट्रीय छात्र मूल्यांकन कार्यक्रम में छात्रों के सीखने की उपलब्धियों की तुलना का एक प्रमुख वैश्विक मानक माना जाता है। झारखंड में इस पहल को अपनाने वाला पहला विद्यालय द पेन्टेकोस्टल असेंबली स्कूल रहा। कक्षा नौवीं से ग्यारहवीं तक के 317 विद्यार्थियों ने इस परीक्षा में भाग लिया। जो अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर उनकी प्रतिस्पर्धात्मक क्षमता को दर्शाता है। इस उपलब्धि को दि पेन्टिकास्टल असेंबली स्कूल ने शिक्षापद्धति को और परिष्कृत करने तथा विद्यार्थियों को राष्ट्रीय व अंतर्राष्ट्रीय अवसरों के लिए तैयार करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण उड़ान मानता है।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

विद्यार्थी अपनी सीखी हुई शिक्षा को वास्तविक जीवन की चुनौतियों में किस प्रकार लागू कर सकते हैं। इस पहल में भाग लेकर अपनी शैक्षिक दृष्टि को वैश्विक मानकों से जोड़ा। इस पहल के प्रमुख प्रेरक व विद्यालय के प्रशासनिक अधिकारी डेनियल माइकल प्रसाद ने कहा यह मात्र एक मूल्यांकन नहीं, बल्कि झारखंड और भारत के लिए एक बड़ी मिसाल है। यह हमारे छात्र-छात्राओं के भविष्य को उन्मुख बनाएगा और विद्यार्थियों को वैश्विक स्तर पर प्रतिस्पर्धा के लिए सक्षम करेगा।