मांगों को लेकर बेरमो में बंद रहे दवा की दुकानें
ऑल इंडिया ऑर्गनाइजेशन ऑफ केमिस्ट्स एंड ड्रगिस्ट्स के आह्वान पर 20 मई को बेरमो क्षेत्र में एक दिवसीय केमिस्ट बंद का व्यापक असर देखने को मिला। सभी मेडिकल स्टोर बंद रहे और दवा व्यवसायियों ने ऑनलाइन दवा बिक्री पर रोक लगाने की मांग की। उन्होंने कहा कि यह समस्या छोटे व्यवसायियों के लिए गंभीर बनती जा रही है।

ऑल इंडिया ऑर्गनाइजेशन ऑफ केमिस्ट्स एंड ड्रगिस्ट्स के आह्वान पर 20 मई को एक दिवसीय केमिस्ट बंद का व्यापक असर बेरमो क्षेत्र में देखने को मिला। दवाओं की अवैध एवं अनियमित ऑनलाइन बिक्री पर तुरंत रोक लगाने, बिना वैध एवं सत्यापित चिकित्सकीय पर्चे के दवाओं की बिक्री एवं होम डिलीवरी बंद होने व ऑनलाइन दवा प्लेटफॉर्म्स द्वारा दी जा रही अत्यधिक छूट की नीति से छोटे और लाइसेंसधारी केमिस्ट गंभीर रूप से प्रभावित हो रहे हैं, इस पर रोक लगाने की मांग को लेकर सभी हॉलसेल व रिटेल मेडिकल स्टोर बंद रहे।
दवा व्यवसायियों की एकता
फुसरो बाजार के सभी दवा व्यवसायी अवध सिनेमा परिसर में एकत्रित हुए और नारेबाजी किया। बोकारो जिलाध्यक्ष सुभाष चन्द्र मंडल और सुजीत चौधरी ने कहा कि दवा व्यवसाय से जुड़े लोग लंबे समय से कई गंभीर समस्याओं का सामना कर रहे हैं। सरकार से ऑनलाइन दवाओं की बिक्री पर रोक लगाने की मांग करते हुए कहा कि बिना उचित निगरानी के ऑनलाइन दवा बिक्री आमजनों के स्वास्थ्य के लिए खतरा बनती जा रही है। कहा कि बड़े कॉरपोरेट घरानों द्वारा भारी छूट देकर दवाइयों की बिक्री किए जाने से छोटे और मध्यम स्तर के मेडिकल दुकानदारों का व्यवसाय प्रभावित हो रहा है। सरकार से इस पर तत्काल नियंत्रण लगाने की मांग की।
नकली दवाइयों की चिंता
एसोसिएशन पदाधिकारियों ने नकली दवाइयों के बढ़ते कारोबार पर भी चिंता जताई। एसोसिएशन ने चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगों पर जल्द ध्यान नहीं दिया गया तो भविष्य में आंदोलन को और तेज किया जाएगा। आराध्या मेडिकल स्टोर के संचालक रौशन सिंह ने कहा कि ऑनलाइन दवा बिक्री से स्थानीय व्यवसाय एवं मरीजों दोनों की सुरक्षा प्रभावित हो रही है। तेनुघाट में राकेश कुमार ने कहा कि ऑनलाइन दवा बिक्री और कॉरपोरेट कंपनियों द्वारा भारी डिस्काउंट दिए जाने से छोटे दवा व्यवसायियों के सामने आर्थिक संकट गहरा रहा है। श्रीनारायण मेडिको, मनोरमा फार्मा, बजरंग मेडिकल, भावना मेडिकल व मां मेडिकल समेत अन्य कई दुकानों के दवा व्यवसायी मौजूद रहे।
अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


