
खेल के क्षेत्र में भविष्य उज्जवल बनाने की संभावनाएं: सीमा
पेटरवार बैडमिंटन एसोसिएशन ने पेटरवार मस्जिद चौक के पास बैडमिंटन टूर्नामेंट का शुभारंभ किया। उप प्रमुख सीमा देवी और उद्योगपति संजय गुप्ता ने उद्घाटन किया। फाइनल मैच 11 जनवरी को होगा। उन्होंने ग्रामीण क्षेत्रों में प्रतिभा को प्रदर्शित करने के लिए ऐसे आयोजनों की आवश्यकता पर बल दिया।
पेटरवार,प्रतिनिधि। पेटरवार बैडमिंटन एसोसिएशन के तत्वावधान में पेटरवार मस्जिद चौक के पास स्थित खेल मैदान में पेटरवार ओपन डबल्स बैडमिंटन टूर्नामेंट का शुभारंभ किया गया। टूर्नामेंट का उद्दघाटन पेटरवार के उप प्रमुख सीमा देवी व समाजसेवी व उधोगपति संजय गुप्ता की ओर से फीता काटकर किया गया। इस टूर्नामेंट का फाइनल मैच आगामी 11 जनवरी को किया जाएगा। उद्घाटन के बाद खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए उप प्रमुख सीमा देवी ने खिलाड़ियों का खेल भावना से खेलने की प्रेरणा देते हुए कहा कि खेल के क्षेत्र में भविष्य उज्जवल बनाने की काफी संभावनाएं है, लेकिन पेटरवार जैसे ग्रामीण क्षेत्र में अपनी प्रतिभा निखारने के लिए कोई प्लेटफार्म नही होना, एक दुखद बात है।
उद्योगपति संजय गुप्ता ने कहा कि खेल न केवल मनोरंजन है, बल्कि यह युवाओं के व्यक्तित्व विकास के लिए भी अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने आयोजन समिति की प्रशंसा करते हुए कहा कि ऐसे टूर्नामेंट के आयोजन से स्थानीय खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का एक मंच मिलता है। इस मौके पर गुलाम शामदानी, साजिद हुसैन, मो. सरफराज अहमद, गुलाम रब्बानी, मो. नसीम, वसीम अहमद, अंजर हुसैन, हसनैन रजा, प्रभाकर कुमार, कुंदन कुमार, इजहार आलम, सरफराज सिद्दीकी खैरुल वरा सहित टूर्नामेंट कमिटी के कई सदस्य व स्थानीय ग्रामीण मौजूद रहे।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




