Bokaro News: दुर्गा मंदिर के आसपास फैले गंदगी को बुंडू मुखिया ने कराई सफाई
हिन्दुस्तान, बोकारो
Bokaro News: दुर्गापूजा से पहले बुंडू पंचायत की मुखिया निहारिका सुकृति ने पेटरवार के तेनुचौक और मेला टांड स्थित सार्वजनिक दुर्गा मंदिरों तथा एनएच 23 के आसपास सफाई कराई। जेसीबी की मदद से ईला दास रोड, थाना रोड और राष्ट्रीय राजमार्ग के दोनों किनारों पर फैला कूड़ा हटाया गया। यह अभियान दुर्गापूजा कमेटी के आग्रह पर श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए चलाया गया।

Bokaro News: पेटरवार, प्रतिनिधि। दुर्गापूजा त्योहार को देखते हुए रविवार को बुंडू मुखिया निहारिका सुकृति ने पेटरवार तेनुचौक स्थित सार्वजनिक दुर्गा मंदिर और मेला टांड स्थित सार्वजनिक दुर्गा मंदिर क्षेत्र व एन एच 23 के किनारे फैले गंदगी की साफ सफाई कराई, ताकि दुर्गा पूजा के मौके पर श्रद्धालुओं को परेशानियों का सामना नही करना पड़े। इस संबंध में बुंडू पंचायत के तेनुचौक दुर्गापूजा कमेटी के अध्यक्ष मुकेश ओझा के आग्रह पर मुखिया निहारिका सुकृति ने हर साल की तरह इस बार भी जेसीबी के जरिए ईला दास रोड, थाना रोड और एनएच 23 के दोनों ओर तथा मेला टांड स्थित दुर्गा मंदिर परिसर में फैले कूड़ा कचड़ा को साफ कराया।

