चास का पांच व फुसरो का चार राउंड में होगी मतों की निगती

Feb 27, 2026 12:04 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, बोकारो
share

चास का पांच व फुसरो का चार राउंड में होगी मतों की निगती चास का पांच व फुसरो का चार राउंड में होगी मतों की निगती चास का पांच व फुसरो का चार राउंड में ह

चास का पांच व फुसरो का चार राउंड में होगी मतों की निगती

बोकारो, प्रतिनिधि। चास व फुसरो चुनाव की मतगणना को शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने के उद्देश्य से गुरूवार को प्रशिक्षण कोषांग द्वारा प्रशिक्षण कार्यक्रम डीएवी इस्पात विद्यालय सेक्टर 2सी में आयोजित किया गया। प्रशिक्षण में 60 मतगणना सुपरवाइजर व 117 मतगणना सहायकों ने भाग लिया। प्रशिक्षण कार्यक्रम के दौरान डीडीसी शताब्दी मजूमदार, प्रांजल ढांडा, प्रभाष दत्ता, प्रेमचंद सिन्हा व डीईओ जगरनाथ लोहरा उपस्थित रहे। प्रशिक्षण में मतगणना से जुड़े सभी नियुक्त पदाधिकारी एवं कर्मियों ने सक्रिय भागीदारी की। प्रशिक्षण के दौरान मतपत्रों की जांच, वैध एवं अमान्य मतों की पहचान, राउंडवार गणना, प्रपत्रों का संधारण, परिणाम पत्रक तैयार करने की प्रक्रिया तथा बैलेट बॉक्स से संबंधित आवश्यक सावधानियों की जानकारी दी गई।

मास्टर ट्रेनरों ने मॉक काउंटिंग के माध्यम से कर्मियों को व्यावहारिक अभ्यास कराया गया ताकि वास्तविक मतगणना के दौरान किसी प्रकार की भ्रम या त्रुटि की संभावना नहीं रहे। मतगणना स्थल पर सुरक्षा व्यवस्था, प्रत्याशियों एवं एजेंटों की उपस्थिति, आपत्ति निवारण की प्रक्रिया व समयबद्ध परिणाम घोषणा को लेकर भी दिशा-निर्देश दिए गए। डीसी ने कहा कि प्रत्येक मत की गणना पूरी सावधानी, पारदर्शिता एवं निष्पक्षता के साथ की जानी चाहिए। परिसर को सीसीटीवी निगरानी में रखा जाएगा चास एसडीओ ढांडा ने वैद्य मतपत्र की पहचान, मतगणना प्रपत्रों के संधारण तथा राउंडवार गणना की प्रक्रिया पर विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि मतगणना स्थल पर मोबाइल ले जाने की अनुमति नहीं होगी। पूरे परिसर को सीसीटीवी निगरानी में रखा जाएगा। उन्होंने यह भी बताया कि चास नगर निगम में पांच राउंड तथा फुसरो नगर परिषद में चार राउंड में मतगणना प्रस्तावित है। फुसरो नगर परिषद के निर्वाची पदाधिकारी सह अनुमंडल पदाधिकारी मुकेश मछुआ ने मतगणना कर्मियों को छोटी से छोटी त्रुटियों से बचने की सलाह दी। रीय पदाधिकारी प्रशिक्षण कोषांग प्रभाष दत्ता ने प्रपत्र 17 एवं प्रपत्र 18 के मिलान तथा बैलेट पेपर की क्रमवार गिनती पर विशेष ध्यान देने का निर्देश दिया। मास्टर ट्रेनर आशुतोष कुमार ने बताया कि यदि दो या अधिक प्रत्याशियों को समान मत प्राप्त होते हैं तो नियमानुसार लॉटरी प्रक्रिया के माध्यम से विजेता घोषित किया जाएगा।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।