होली पर्व व रमजान को ले अलर्ट मोड में रहे पदाधिकारीः उपायुक्त

Feb 27, 2026 12:03 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, बोकारो
share Share
Follow Us on

होली पर्व व रमजान को ले अलर्ट मोड में रहे पदाधिकारीः उपायुक्तहोली पर्व व रमजान को ले अलर्ट मोड में रहे पदाधिकारीः उपायुक्तहोली पर्व व रमजान को ले अलर्

होली पर्व व रमजान को ले अलर्ट मोड में रहे पदाधिकारीः उपायुक्त

बोकारो, प्रतिनिधि। होली पर्व, रमजान व नगर पालिका आम निर्वाचन की मतगणना को शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के उद्देश्य से उपायुक्त अजय नाथ झा व एसपी हरविंदर सिंह ने समाहरणालय सभागार में संयुक्त रूप से जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक की। मौके पर डीडीसी शताब्दी मजूमदार, डीपीएलआर मेनका, एसी मो. मुमताज अंसारी, चास एसडीओ प्रांजल ढ़ांडा, चास डीसीएलआर प्रभाष दत्ता, बेरमो एसडीओ मुकेश मछुआ सहित बीडीओ, सीओ व थाना प्रभारी उपस्थित रहे। उपायुक्त ने निर्देश दिया कि सभी थाना व अंचल स्तर पर शांति समिति की बैठक आगामी रविवार तक जरूरी कर पूरा कर लें। होली पर्व के दौरान संभावित आपात स्थितियों को देखते हुए सभी स्वास्थ्य केंद्रों को अलर्ट मोड में रखने, एंबुलेंस व चिकित्सकों की ऑन-ड्यूटी उपलब्धता सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया।

डीएस को निर्देशित किया गया कि सभी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों में आवश्यक दवाओं, प्राथमिक उपचार सामग्री एवं चिकित्सीय स्टाफ की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित की जाए। सोशल मीडिया मॉनिटरिंग सेल रहे सक्रिय सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर सतत निगरानी रखी जाए। किसी भी प्रकार की भ्रामक, आपत्तिजनक अथवा सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने वाली पोस्ट पर तत्काल कार्रवाई की जाएगी। नगर पालिका आम निर्वाचन की मतगणना को शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने के लिए सभी संबंधित अधिकारियों को मुस्तैद रहने का निर्देश दिया गया है। मतगणना स्थल पर सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम, बैरिकेडिंग, प्रवेश-निकास व्यवस्था एवं सीसीटीवी निगरानी सुनिश्चित करने पर विशेष बल दिया गया। मादक पदार्थों पर रोक को ले चलाएं अभियान एसपी ने निर्देश दिया कि होली पर्व व मतगणना को देखते हुए मादक पदार्थों की खरीद-बिक्री पर रोक को लेकर विशेष अभियान चलाया जाए। साथ ही, विशेष शाखा से प्राप्त इनपुट के आधार पर संवेदनशील क्षेत्रों में छापेमारी एवं गश्ती बढ़ाएं। चुनाव परिणाम घोषित होने के बाद होली का पर्व के कारण रात्रि गश्ती बढ़ाने व संवेदनशील क्षेत्रों में अतिरिक्त सतर्कता बरतने की जरूरत है। उन्होंने एसडीपीओ व थाना प्रभारियों को जरूरी दिशा निर्देश दिया। जीत दर्ज करने वालों प्रत्याशियों द्वारा विजय जुलूस निकाले जाने को लेकर चास व बेरमो एसडीओ को एसओपी तैयार करने व पूर्व अनुमति लेने को कहा गया। सभी थाना प्रभारी अपने-अपने क्षेत्र में फ्लैग मार्च व पैदल गश्ती करने को कहा गया। अफवाह की स्थिति में वरीय अधिकारियों को करें सूचित डीसी ने सभी थाना प्रभारियों व सीओ को निर्देश दिया कि वे संयुक्त रूप से समन्वय स्थापित कर क्षेत्र में विधि-व्यवस्था बनाएं रखें। किसी भी संवेदनशील सूचना, अफवाह या इनपुट को गंभीरता से लेते हुए वरीय अधिकारियों को तत्काल अवगत कराएं तथा त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करें। बैठक में डीडीसी ने स्पष्ट कहा कि किसी भी सूचना को हल्के में नहीं लें। हर किसी के काल को रिसिव करें। आम नागरिकों से सहयोग की अपील डीसी ने आम नागरिकों से अपील की है कि वे होली एवं रमजान का पर्व आपसी भाईचारे, शांति एवं सद्भाव के साथ मनाएं। किसी भी प्रकार की अफवाह पर ध्यान न दें। संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल प्रशासन या नजदीकी थाना को दें। विधि-व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी। एसी ने होली व रमजान पर्व को लेकर बरती जाने वाली ऐहतिहात, विशेष शाखा से प्राप्त इनपुट व पूर्व की घटनाओं को देखते हुए सतर्कता को लेकर क्रमवार जानकारी दी। चास व बरमो एसडीओ ने भी अपने-अपने क्षेत्र की वस्तुस्थिति से अवगत कराया।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।