Bokaro News: चंद्रपुरा योग केंद्र में शिव चर्चा किया गया
हिन्दुस्तान, बोकारो
Bokaro News: चंद्रपुरा के योग केंद्र में पतंजलि महिला समिति ने शिव चर्चा का आयोजन किया। मीरा देवी ने बातचीत के दौरान भगवान शिव के जीवन और आध्यात्मिक महत्व पर जोर दिया। इस कार्यक्रम का मकसद महिलाओं को भारतीय संस्कृति और स्वस्थ जीवनशैली से जोड़ना था। भजन कीर्तन में बड़ी संख्या में महिलाओं ने भाग लिया।

Bokaro News: चंद्रपुरा। चंद्रपुरा के योग केंद्र में गुरूवार को पतंजलि महिला समिति के द्वारा शिव चर्चा का आयोजन किया गया। अध्यक्षता समिति की पदाधिकारी सह वार्ड सदस्य मीरा देवी ने की। शुरुआत योग, प्राणायाम और सामूहिक ध्यान से हुई। भगवान शिव के जीवन, उनके आदर्शों और आध्यात्मिक महत्व पर विस्तार से चर्चा की गई। मीरा ने कहा कि शिव चर्चा का उद्देश्य महिलाओं को भारतीय संस्कृति, धर्म और स्वस्थ जीवनशैली से जोड़ना है। उन्होंने पतंजलि द्वारा चलाए जा रहे योग, स्वास्थ्य और महिला सशक्तिकरण के कार्यों की भी जानकारी दी। इस अवसर पर आयोजित भजन कीर्तन में बड़ी संख्या में महिलाओं ने भाग लिया।
अनिता कुमारी, कंचन शरण, किरण गुप्ता, संध्या कुमारी, गीता देवी, सुषमा, बबीता व प्रभावती सहित कई थे।


