बिजुलिया पंचायत सचिव की कार्यशैली पर मुखिया ने जताया आक्रोश
चास प्रखंड के बिजुलिया पंचायत के मुखिया बासूदेव रजवार ने पंचायत सचिव पर लापरवाही का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि विकास कार्यों में देरी और जनता की शिकायतों पर कार्रवाई न होने के कारण सचिव को हटाने की मांग की है। बीडीओ ने मामले की जांच का आश्वासन दिया है।

चास, प्रतिनिधि। चास प्रखंड अंतर्गत बिजुलिया पंचायत के मुखिया बासूदेव रजवार ने पंचायत सचिव की कार्यशैली पर नाराजगी जताते हुए उन पर लापरवाही का आरोप लगाया है। विकास कार्यों में देरी और जनता की शिकायतों पर समय पर कार्रवाई न होने के कारण मुखिया ने पंचायत सचिव को पंचायत से हटाने की मांग किया। मुखिया ने बताया कि मुखिया की अनुमोदन होने के बावजूद पंचायत सचिव मनमानी करती है। जिससे विकास कार्य प्रभावित हो रहा है। योजनाओं पर सही ढंग से काम नही हो पा रहा है। पंचायत सचिव की गलत कार्यशैली व व्यवहार से पंचायत के कार्यों का उचित रिकॉर्ड न रखने और समय पर काम नही होने की समस्या है।
मामलें को लेकर मुखिया ने बीडीओ को सूचित करने और काम में सुधार न होने पर अनुशासनात्मक कार्रवाई की चेतावनी दी है। मुखिया ने कहा कि सचिव ही गांव की सरकार बनने की भूमिका निभा रहे है। मामलें पर चास बीडीओ प्रदीप कुमार ने कहा कि जांच करते हुए कार्रवाई करेंगे।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


