Hindi NewsJharkhand NewsBokaro NewsOver 100 Roads in Poor Condition in Chas Due to Lack of Funds
चास निगम क्षेत्र के सौ से अधिक सड़कें हुई जर्जर, लोग परेशान

चास निगम क्षेत्र के सौ से अधिक सड़कें हुई जर्जर, लोग परेशान

संक्षेप:

चास निगम क्षेत्र के सौ से अधिक सड़कें हुई जर्जर, लोग परेशानचास निगम क्षेत्र के सौ से अधिक सड़कें हुई जर्जर, लोग परेशानचास निगम क्षेत्र के सौ से अधिक सड़क

Sep 22, 2025 03:45 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, बोकारो
share Share
Follow Us on

चास प्रतिनिधि। चास नगर निगम क्षेत्र में फंड की कमी के कारण सौ से अधिक सड़कें खराब हालत में है। जिससे निवासियों को परेशानी हो रही है। नगर निगम के अधिकारी सड़कों की मरम्मत के लिए फंड जारी होने का इंतजार कर रहे है। बारिश ने सड़कों की स्थिति को और भी बदतर बना दिया है, जिससे वाहन चालकों और पैदल चलने वालों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। जिसमें कैलाश नगर, बाबा नगर, गुजरात कालोनी, शिवपुरी कालोनी, सोलागिडीह, दारकू नगर, भर्रा, पिंडरगडिया, बांधगोडा शामिल है। निगम पदाधिकारी की माने तो एक करोड़ रूपया सड़के के मरम्मति पर खर्च होगा।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

लेकिन अभी निगम के पास फंड नहीं है। फंड की मांग विभाग से की गई है। सौ से अधिक सड़के बदहाल निगम क्षेत्र में सौ से अधिक सड़के बदहाल है। कुछ सड़कों का तो नामों निशान मिट गया है। ऐसे में अभी पूर्व के टेंडर हुए सड़क, नाली निर्माण कार्य शुरू नहीं हो सका है तो आगे नये और पूराने जर्जर सड़कों के मरम्मति कार्य कहां से हो पाएगा। इसको लेकर नगरवासियों ने निगम प्रशासन पर भी सवाल उठाना शुरू कर दिया है। वार्ड-34 के रौनक कुमार ने कहा कि वार्ड के अधिकांश सड़के जर्जर है, नाली नहीं होने से गंदा पानी का जमाव सड़कों पर होता है। वार्ड-32 के अरविंद राय ने बताया कि नाली के अभाव में लोगों के घरों तक गंदा पानी घुस रहा है। पांच साल से निगम इस ओर केवल योजना बना रही है।