सरस्वती शिशु विद्या मंदिर 9डी के छात्रों का उत्कृष्ट प्रदर्शन

Newswrap हिन्दुस्तान, बोकारो
Follow us on Google News
share

चित्र परिचय:10: स्कूल के सफल छात्र-छात्राएं।सरस्वती शिशु विद्या मंदिर 9डी के छात्रों का उत्कृष्ट प्रदर्शनसरस्वती शिशु विद्या मंदिर 9डी के छात्रों का उ

सरस्वती शिशु विद्या मंदिर 9डी के छात्रों का उत्कृष्ट प्रदर्शन

सीबीएसई बोर्ड के 10वीं कक्षा के परीक्षा परिणाम में सरस्वती शिशु विद्या मंदिर 9डी के छात्र-छात्राओं का उत्कृष्ट प्रदर्शन रहा । कक्षा दशम के परीक्षा परिणाम में विवेक कुमार 95% के साथ प्रथम साक्षी कुमारी 93.2% के साथ द्वितीय व आयुष कुमार 92.2% के साथ तृतीय स्थान पर रहे। विद्यालय प्रबंध कारिणी समिति के सदस्यों ने सभी छात्र-छात्राओं के सफलतम परीक्षा परिणाम के लिए शुभकामनाएं व आशीर्वाद दी। विद्यालय के प्रधानाचार्य राजेंद्र कामत व परीक्षा प्रमुख हेमंत कुमार मंडल ने संयुक्त रूप से छात्र-छात्राओं का परीक्षा परिणाम शत प्रतिशत रहने पर उनके प्रदर्शन की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।