दी पेंटीकॉस्टल स्कूल के अर्पण कुमार 98.4% अंक लाकर बना स्कूल साइंस टॉपर

हिन्दुस्तान, बोकारो
Follow us on Google News
share

दी पेंटीकॉस्टल स्कूल के अर्पण कुमार 98.4% अंक लाकर बना स्कूल साइंस टॉपरदी पेंटीकॉस्टल स्कूल के अर्पण कुमार 98.4% अंक लाकर बना स्कूल साइंस टॉपरदी पेंटी

दी पेंटीकॉस्टल स्कूल के अर्पण कुमार 98.4% अंक लाकर बना स्कूल साइंस टॉपर

दी पेंटीकॉस्टल असेंबली स्कूल के विद्यार्थियों ने एक बार फिर सीबीएसई 2026 में सराहनीय प्रदर्शन करते हुए सफलता का परचम लहराया । 190 बच्चें परीक्षा में शामिल हुए। परीक्षा परिणाम शतप्रतिशत रहा। जिसमें विज्ञान संकाय में अर्पण कुमार 98.4% अंक लाकर स्कूल टॉपर बना। रिशांत विद्यार्थी- 96.4% के साथ बायो साइंस टॉपर बना। सत्यम कांत-96% अंक लाकर आर्ट्स टॉपर बना। जबकि रिदम अग्रवाल 93% अंक लाकर कॉमर्स टॉपर बना। हर्षित सिंह 96.8%,सत्यम चौहान 96.6%,रिशांत विद्यार्थी 96.4%,सत्यम कांत 96%, रीदम अग्रवाल 93%,सोमा 93%, स्नेहा शर्मा 92%,रक्षित अग्रवाल 92% व अमन कुमार ने 92%अंक हासिल किया। प्राचार्य डॉ. करुणा प्रसाद ने विद्यार्थियों की शानदार उपलब्धियों पर कहा आज के बदलते और चुनौतियों भरे समय में आपकी क्षमताओं और सामर्थ्य को सशक्त बनाने का प्रयास किया गया।

सफलता की इस यात्रा में बच्चों को मार्गदर्शन देने के लिए शिक्षक-शिक्षिकाओं ने अनेक रणनीतियां बनाईं और उनका निष्ठापूर्ण प्रयास आपके उज्ज्वल भविष्य की नींव बना।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।