
सड़क हादसे में घायल व्यक्ति को इलाज करने का सिखाया गुर
सड़क हादसे में घायल व्यक्ति को इलाज करने का सिखाया गुर सड़क हादसे में घायल व्यक्ति को इलाज करने का सिखाया गुर सड़क हादसे में घायल व्यक्ति को इलाज करन
बोकारो, प्रतिनिधि। सिविल डिफेंस के ओर से चंद्रा मोड़ स्थित चंद्रा इण्टर कॉलेज में भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता, यातायात नियमों व प्राथमिक चिकित्सा का एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन सिविल डिफेंस के डिविजनल वार्डन डॉ एसपी व कॉलेज के प्राचार्य बादल चन्द्र ने संयुक्त रूप से किया। इस अवसर पर सियालजोरी थाना प्रभारी सुकरू उरांव ने भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता, एफआईआर व बाल अपराध न हो इस बारे में जानकारी दी। सिविल डिफेंस के जय प्रकाश सिंह ने यातायात नियमों को विस्तार से बताया। साथ ही हेलमेट पहनने के सही तरीकों की भी जानकारी दी। वहीं, यातायात पुलिस पदाधिकारी नागेंद्र दुबे ने हेलमेट नहीं लगाने वाले को व चार पहिया वाहन चलाते वक्त सीट बेल्ट नहीं लगाने वाले के लिए निर्धारित दंड से अवगत कराया।
राज्य प्रशिक्षण पदाधिकारी सह डिविजनल वार्डन डॉ वर्मा ने सिविल डिफेंस सिस्टम के कार्य प्रणाली को समझाते हुए सड़क दुर्घटना में घायल हुए व्यक्ति को ईलाज करने के गुर सिखाए। जिसमें मुख्य रूप से आपातकालीन रोगी ढोने का शय्या बनाने के विभिन्न तरीकों को प्रायोगिक रूप से समझाया व इस्तेमाल करने की कला दिखाया। कार्यक्रम में नागरिक सुरक्षा के पदाधिकारी मदन मोहन झा ने विद्यालय परिवार के सदस्यों को इस संस्था जे जुड़कर मानवता की सेवा करने के लिए प्रेरित किया। मौके पर चास के गगन बाउरी सहित अन्य मौजूद थे।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




