ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंड बोकारोभागवत कथा के चौथे दिन श्रद्धालुओं ने नंदोत्सव मनाया

भागवत कथा के चौथे दिन श्रद्धालुओं ने नंदोत्सव मनाया

चास मधुवन हाइट्स में आयोजित सात दिवसीय भागवत कथा के चौथे दिन श्रद्धालुओं की काफी भीड़ रही। कीर्तन-पाठ में महिला, पुरुष और बच्चों ने भाग लिया। मनमोहक भजनों के बीच श्रोताओं ने नाचते-गाते नंद उत्सव...

भागवत कथा के चौथे दिन श्रद्धालुओं ने नंदोत्सव मनाया
हिन्दुस्तान टीम,बोकारोThu, 24 May 2018 01:07 AM
ऐप पर पढ़ें

चास मधुवन हाइट्स में आयोजित सात दिवसीय भागवत कथा के चौथे दिन श्रद्धालुओं की काफी भीड़ रही। कीर्तन-पाठ में महिला, पुरुष और बच्चों ने भाग लिया। मनमोहक भजनों के बीच श्रोताओं ने नाचते-गाते नंद उत्सव मनाया। मेयर भोलू पासवान भी भागवत कथा में शामिल होते हुए आशीर्वाद प्राप्त किया। कुंवर सिंह कॉलोनी की हनुमान मंदिर कार्यसमिति के सदस्यों ने आचार्य राजेंद्र महाराज को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया। मुख्य यजमान विजय सिंह, चंदा सिंह, काशी पोद्दार, नरेंद्र सिंह, सुषमा सिंह, अमर गुप्ता, सुनीता जायसवाल, रंजू देवी, धीरज लाल ठक्कर, डीएन सिंह सहित अन्य का पाठ में सराहनीय योगदान रहा। चौथे दिन श्रीकृष्ण जन्मोत्सव पर धूमधाम से नंदोत्सव मनाया गया। आचार्य राजेंद्र जी महाराज ने कहा कि मन की गति संसार है। मन संसार में ही रहता है, प्रभु कार्य में नहीं। जहां मन निष्क्रिय हो जाए, वहीं से प्रभु का द्वार खुलता है। भक्ति, ज्ञान, पूजा-पाठ ये सभी मन को निष्क्रिय करने के साधन हैं। कथा में श्रीराम का सजीव वर्णन किया गया। राष्ट्र को आज श्रीराम की जरूरत है। श्रीराम ने सभी को गले लगाकर सामाजिक समरसता कायम किया। उनके अंदर कोई भेदभाव नहीं था। उन्होंने कहा कि सभी मनुष्य को राम चरितमानस का अध्ययन करना चाहिए। आसुरी शक्ति को परास्त करने के लिए भगवान जन्म लेते हैं। कृष्ण ने कंस-जरासंध का दमन कर और महाभारत युद्ध के माध्यम से स्वार्थी और अहंकारी राजनीति को खत्म किया।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें