ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंड बोकारोनहीं रहे मास्टर एथलिट निर्मल डे

नहीं रहे मास्टर एथलिट निर्मल डे

अंतर्राष्ट्रीय पदक विजेता निर्मल कुमार डे के निधन से बोकारो व राज्य का खेल जगत मर्माहत है। खेल प्रशासक, एडवेंचर स्पोर्ट्स व विभिन्न खेल संगठन से जुड़े रहे निर्मल डे 90 वर्ष के थे। स्व. निर्मल डे यूथ...

नहीं रहे मास्टर एथलिट निर्मल डे
हिन्दुस्तान टीम,बोकारोThu, 15 Mar 2018 11:31 PM
ऐप पर पढ़ें

अंतर्राष्ट्रीय पदक विजेता निर्मल कुमार डे के निधन से बोकारो व राज्य का खेल जगत मर्माहत है। खेल प्रशासक, एडवेंचर स्पोर्ट्स व विभिन्न खेल संगठन से जुड़े रहे निर्मल डे 90 वर्ष के थे। स्व. निर्मल डे यूथ हॉस्टल के झारखण्ड विंग से अंतिम समय तक जुड़े हुए थे। बोकारो इस्पात संयंत्र के पूर्व कर्मी रहे स्व डे ने का श्रीलंका मास्टर्स एथलेटिक्स के डिस्कस थ्रो में स्वर्ण पदक जीत कर देश का नाम रोशन किया था। ताइपे में एशियाई मास्टर्स एथलेटिक्स चैम्पियनशिप में भी हिस्सा लिया। निर्मल कुमार डे की पत्नी त्योर्तिमयी डे ने बताया खेल को बढ़ावा देने के लिए उन्होने अतिंम समय तक प्रयास किया। वहीं इनके निधन पर शोक व्यक्त करते हुए खेल मंत्री अमर कुमार बाउरी ने खेल जगत में उनके योगदान को सराहा। कहा कि उम्र के अंतिम पड़ाव में भी वे नए एवं युवा खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करते रहे। उनके देहांत से झारखण्ड के खेल जगत को अपूरणीय क्षति हुई है। चर्च में दी जाएगी अंतिम विदाई: सेक्टर 4 स्थित सीएनआई चर्च में शुक्रवार को सुबह 11 बजे स्व निर्मल कुमार डे को अंतिम विदाई दी जाएगी। खेल प्रेमी उनके अंतिम दर्शन कर पाएंगे। बोकारो क्रिश्चियन सिनेट्री में स्व डे का अंतिम संस्कार किया जाएगा।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें