अराजू में भव्य कलश यात्रा के साथ नौ दिवसीय रामचरित मानस महायज्ञ आरंभ
अराजू में भव्य कलश यात्रा के साथ नौ दिवसीय रामचरित मानस महायज्ञ आरंभअराजू में भव्य कलश यात्रा के साथ नौ दिवसीय रामचरित मानस महायज्ञ आरंभअराजू में भव्य

जरीडीह प्रखंड के अराजू स्थित शिव मंदिर परिसर में नौ दिवसीय श्री श्री 108 रामचरित मानस महायज्ञ की शुरुआत शुक्रवार को श्रद्धा और उत्साह के साथ की गई। आयोजन का शुभारंभ कलश यात्रा से हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में महिलाओं, युवतियों और ग्रामीणों ने भाग लिया। कलश यात्रा के दौरान श्रद्धालु लगभग डेढ़ किलोमीटर की दूरी तय कर गवाई नदी पहुंचे, जहां वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच जल भरने की विधि संपन्न हुई। इसके बाद सभी कलशों को शोभायात्रा के रूप में वापस लाकर यज्ञ मंडप में स्थापित किया गया। आयोजन समिति के अध्यक्ष संतोष कुमार नायक, सचिव चीकू मेहता, महेंद्र कुमार नायक ने बताया कि 4 से 10 अप्रैल तक प्रतिदिन पूजा-अर्चना, हवन, आरती, प्रसाद वितरण और रात्रि में प्रवचन तथा 11 अप्रैल को पूर्णाहुति, कन्या पूजन, भंडारा और रात्रि जागरण के साथ महायज्ञ का समापन किया जाएगा।
महायज्ञ में कथावाचन के लिए वाराणसी की मानस मंदाकिनी अंजनी सुप्रिया और काशी के डॉ. मुरलीधर पांडे आमंत्रित हैं। वहीं यज्ञाचार्य के रूप में देवघर के अंबुज शास्त्री और वाराणसी के प्रभा शंकर त्रिपाठी की उपस्थिति रहेगी। कार्यक्रम में सांसद प्रतिनिधि एंजेला सिंह, अंतरराष्ट्रीय फुटबॉलर अजय सिंह, आजसू नेता काशीनाथ सिंह, मुखिया पिंकी देवी सहित संतोष कुमार नायक, चीकू मेहता, महेंद्र कुमार नायक, राजेंद्र रजक, बसंत मोदी, भुनेश्वर सिंह, विशेश्वर गोस्वामी, निताय साव समेत बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


