राष्ट्रीय बास्केटबाल कैंप में एमजीएम स्कूल के निखिल राज चयनित

Newswrap हिन्दुस्तान, बोकारो
Follow us on Google News
share

राष्ट्रीय बास्केटबाल कैंप में एमजीएम स्कूल के निखिल राज चयनितराष्ट्रीय बास्केटबाल कैंप में एमजीएम स्कूल के निखिल राज चयनितराष्ट्रीय बास्केटबाल कैंप मे

राष्ट्रीय बास्केटबाल कैंप में एमजीएम स्कूल के निखिल राज चयनित

एमजीएम हायर सेकेंड्री स्कूल सेक्टर चार एफ के बारहवीं कक्षा के छात्र निखिल राज का चयन राष्ट्रीय बास्केटबाल कैंप के लिए किया गया। 20-21 अप्रैल को रांची के टाना भगत स्टेडियम में चयन परीक्षण शिविर में देश के विभिन्न राज्यों के विद्यालयों के 53 खिलाड़ियों ने अपने कौशल का प्रदर्शन किया। जिसमें बेहतर प्रदर्शन के आधार पर निखिल राज सहित 24 खिलाड़ियों का चयन राष्ट्रीय बास्केटबाल कैंप के लिए किया गया। प्राचार्य फादर डा.जोशी वर्गीस ने कहा राष्ट्रीय बास्केटबाल कैंप में बेहतर प्रदर्शन के आधार पर 12 खिलाड़ियों को भारतीय बास्केटबाल टीम के लिए चयनित किया जाएगा। जो सर्बिया में 13 से 22 जून तक आयोजित वर्ल्ड स्कूल बास्केटबाल में भारतीय टीम का प्रतिनिधित्व करेंगे।

निखिल राज ने लगातार बेहतर प्रदर्शन किया है। वह देश के लिए भी अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करेंगे। उन्होंने कहा खेलकूद विद्यार्थियों के शारीरिक व मानसिक विकास में सहायक है। इसलिए विद्यार्थियों को पढ़ाई के साथ-साथ खेलकूद में भी भाग लेने के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है। वर्तमान में विद्यालय के प्रशिक्षक सौरभ कुमार की देखरेख में बास्केटबाल का गहन प्रशिक्षण हासिल कर रहे हैं। उन्होंने निखिल के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।