बुंडू पंचायत में चला स्वच्छता अभियान
Nov 03, 2025 12:45 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, बोकारो
पेटरवार के बुंडू पंचायत की मुखिया निहारिका सुकृति ने रविवार को स्वच्छता अभियान चलाया। उन्होंने विभिन्न स्थानों पर गंदगी साफ करने के लिए जेसीबी का उपयोग किया। इस अभियान के तहत कचरा पेटियां भी लगाई गई हैं ताकि ग्रामीण कचरा सही जगह पर डाल सकें।

पेटरवार। पेटरवार प्रखंड के बुंडू पंचायत की मुखिया निहारिका सुकृति ने रविवार को पंचायत के विभिन्न स्थानों पर स्वच्छता अभियान चलाया। मुखिया ने बुंडू गागी हाट, आदिवासी छात्रावास कॉलोनी एवं विभिन्न स्थानों पर स्वच्छता अभियान चलाकर जहां-तहां फैली गंदगी को जेसीबी लगाकर साफ-सफाई कराई। बता दें कि बुंडू पंचायत को स्वच्छ रखने के लिए प्रदान संस्था की ओर से पंचायत के कई क्षेत्रों में कचरा पेटी लगाई गई, जिसमें एक सूखा और गीला पेटी लगाया गया है ताकि ग्रामीण कचड़े को इधर उधर न फेंक कर कचड़ा को पेटी में डालें।

लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




