नवनिर्वाचित पार्षद राहुल कुमार का निवासियों ने किया स्वागत

Mar 03, 2026 12:43 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, बोकारो
share Share
Follow Us on

नवनिर्वाचित पार्षद राहुल कुमार का निवासियों ने किया स्वागत नवनिर्वाचित पार्षद राहुल कुमार का निवासियों ने किया स्वागतनवनिर्वाचित पार्षद राहुल कुमार का

नवनिर्वाचित पार्षद राहुल कुमार का निवासियों ने किया स्वागत

चास प्रतिनिधि। चास निगम क्षेत्र के वार्ड संख्या-34 के नवनिर्वाचित वार्ड पार्षद राहुल कुमार का सोमवार को वार्ड निवासियों की ओर से जोरदार स्वागत किया गया। कैवर्त मोहल्ला में स्वागत समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें नवनिर्वाचित पार्षद को कैवर्त समाज की ओर से सम्मानित किया गया। अवसर पर वार्ड मोहल्लों की विभिन्न और जटील समस्या, पेयजल संकट, नाली निर्माण सहित अन्य समस्याओं पर चर्चा करते हुए नवनिर्वाचित पार्षद ने पहली बोर्ड बैठक में वार्ड की विकास को लेकर विभिन्न योजनाओं की मांग रखने की बात कही। कहा कि पांच साल वार्ड को आदर्श वार्ड बनाने पर कार्य करेंगे। विकास कार्य को लेकर किसी प्रकार की भेदभाव नही होगा, जरूरत अनुसार सभी मोहल्लों पर कार्य करेंगे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।