Bokaro News: चास के डूमरजोर में आरजेएमटी मशीन का शोरूम खुला
हिन्दुस्तान, बोकारो
Bokaro News: विज्ञापन चास के डूमरजोर में आरजेएमटी मशीन का शोरूम खुला विज्ञापन चास के डूमरजोर में आरजेएमटी मशीन का शोरूम खुला विज्ञापन चास के डूमरजोर में आरजेएमटी म

Bokaro News: चास, प्रतिनिधि। चास प्रखंड के डूमरजोर स्थित भूतनाथ मंदिर के समीप आरजेएमटी मशीन के नए शोरूम का उद्घाटन मंगलवार को मेयर भोलू पासवान ने किया। उन्होंने कहा कि माइनिंग, अर्थ वर्क सहित विभिन्न औद्योगिक कार्यों से जुड़े लोगों के लिए मशीन उपयोगी साबित होगी। एमजीएम इंजीनियरिंग के निदेशक मो. गुलाम मुस्तफा ने बताया कि मशीन की शुरुआती कीमत करीब 25 लाख रुपये है और इसकी संचालन लागत भी किफायती है। कंपनी की ओर से असली स्पेयर पार्ट्स के साथ ऑन-साइट सर्विस की सुविधा भी उपलब्ध कराई जाएगी। मौके पर मो. जहांगीर अंसारी, मो. जियाउद्दीन अंसारी, मो. अयूब अंसारी, अनिमेष सिंह व पंकज तिवारी मौजूद थे।


