New Political Party Formed in Jharkhand to Address Local Issues झारखंड जन क्रांति पार्टी का गठन, विकास बाउरी बने संस्थापक, Bokaro Hindi News - Hindustan
Hindi NewsJharkhand NewsBokaro NewsNew Political Party Formed in Jharkhand to Address Local Issues

झारखंड जन क्रांति पार्टी का गठन, विकास बाउरी बने संस्थापक

झारखंड जन क्रांति पार्टी का गठन, विकास बाउरी बने संस्थापक झारखंड जन क्रांति पार्टी का गठन, विकास बाउरी बने संस्थापकझारखंड जन क्रांति पार्टी का गठन, वि

Newswrap हिन्दुस्तान, बोकारोMon, 15 Sep 2025 05:57 PM
share Share
Follow Us on
झारखंड जन क्रांति पार्टी का गठन, विकास बाउरी बने संस्थापक

चास प्रतिनिधि। चास प्रखंड के नगेन मोड में भाषा आंदोलनकारी विकास बाउरी की अध्यक्षता में बैठक हुई। जिसमें नई पार्टी का गठन किया गया। सर्वसहमति से विकास बाउरी को सर्वसहमति नई पार्टी में संस्थापक चुना गया । मौके पर विकास बाउरी ने कहा कि झारखंड हित के लिए झारखंड में कई पार्टिया बनी। लेकिन किसी ने भी झारखंड के हित में अब तक काम नहीं किया। झारखंड की पहचान स्थानीय नीति, नियोजन नीति, शिक्षा नीति, बेरोजगारी, भ्रष्टाचारी, पलायन अन्य सभी ज्वलंत मुद्दे होती है। लेकिन कभी भी किसी पार्टी में इन मुद्दों चर्चा नहीं किया। उन्होने कहा कि नई पार्टी इन सभी मुद्दों पर ही लड़ने का काम करेगी।

मौके पर पतित महतो, लालु गोप , सुदर्शन बाउरी, इम्तियाज अंसारी, सुरेश दास, बैकुंठ महतो ,दिनेश बाउरी ,लक्ष्मण कालिंदी ,गौतम दिगार , अनेश बाउरी , राकेश मंडल, आकाश बाउरी, बुधु रजक , चड़कु बाउरी, मंटू राय ,संजय महतो, नारायण कालिंदी, रोहित बाउरी, मधुसूदन दास ,राकेश गोराई सहित अन्य शामिल रहे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।