बनचतरा को नया ग्राम पंचायत बनाने की मांग तेज
गोमिया प्रखंड के बनचतरा में रविवार को नए ग्राम पंचायत गठन और परिसीमन की मांग को लेकर ग्रामीणों की आम सभा आयोजित की गई। ग्रामीणों ने पंचायत सचिवालय की दूरी और विकास की कमी के कारण नए पंचायत के गठन की आवश्यकता जताई। कई लोगों ने स्थानीय विकास के लिए इस मुद्दे पर चर्चा की।

गोमिया। गोमिया प्रखंड के बनचतरा में रविवार को नए ग्राम पंचायत गठन और परिसीमन की मांग को लेकर ग्रामीणों की आम सभा आयोजित की गई। अध्यक्षता सोनाराम बेसरा ने की। सभा में बनचतरा मौजा अंतर्गत भौराटांड, बोरवाकोचा, रास्ताटोला, हड़हाडीह, पचंबा, कोदवाटांड, भुचुंगडीह, भट्ठाडीह व बाड़ेकोचा सहित आसपास के गांवों के काफी ग्रामीण शामिल हुए। सोनाराम बेसरा ने कहा कि बनचतरा वर्तमान में लोधी पंचायत का हिस्सा है, जबकि पंचायत सचिवालय की दूरी लगभग 7 किलोमीटर और गोमिया प्रखंड कार्यालय की दूरी 9 किलोमीटर है। दूरी अधिक होने के कारण ग्रामीणों को पंचायत और सरकारी योजनाओं से जुड़े कार्यों में परेशानी होती है। उन्होंने कहा कि यह आदिवासी बहुल क्षेत्र विकास से पीछे है, इसलिए नए पंचायत का गठन जरूरी है।
ग्रामीणों की चिंताएँ
रामदेव मुर्मू ने कहा कि परिसीमन के समय जनता की सुविधा का ध्यान नहीं रखने से ग्रामीण विकास प्रभावित होता है। वहीं अर्जुन मरांडी ने कहा कि पंचायत चुनाव से पूर्व बनचतरा को लोधी पंचायत में शामिल किए जाने के बाद से ग्रामीणों में असंतोष है। तीन पंचायत चुनाव बीतने के बावजूद क्षेत्र का अपेक्षित विकास नहीं हो सका है। उन्होंने आगामी पंचायत चुनाव से पहले नया पंचायत गठन कराने की मांग उठाई। ग्रामीणों ने बताया कि चीतु, बरतुआ, हेठबेडवा, भुइयांडीह, करमाटांड और थाना बस्ती को जोड़ने पर आबादी 3000 से अधिक हो जाती है, जिससे ग्राम पंचायत गठन के सभी मानक पूरे होते हैं। ग्रामीणों ने ग्राम पंचायत का परिसीमन कर बनचतरा को नया पंचायत बनाने की मांग की। सभा का संचालन गंदौरी राम ने किया। अमृत मरांडी, गंदौरी राम, विजय सोरेन, रामेश्वर मरांडी, बद्री सोरेन, विनोद हांसदा, जेठू गंझू, ढेनामांझी, बबलू सोरेन, लालचंद बेसरा, सहदेव भोक्ता, जगदीश टुडू, सोधन टुडू, रामजी मरांडी, अनिल मरांडी, चांदमुनी बेसरा, जगेश्वर मरांडी, रंजना देवी व मंजू देवी सहित काफी ग्रामीण थे।
सामान्य प्रश्न
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


