मंत्री के निर्देश पर अध्यक्ष ने किया विधुत ट्रांसफार्मर का उद्दघाटन

Apr 08, 2026 12:30 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, बोकारो
share

मंत्री के निर्देश पर अध्यक्ष ने किया विधुत ट्रांसफार्मर का उद्दघाटनमंत्री के निर्देश पर अध्यक्ष ने किया विधुत ट्रांसफार्मर का उद्दघाटनमंत्री के निर्दे

मंत्री के निर्देश पर अध्यक्ष ने किया विधुत ट्रांसफार्मर का उद्दघाटन

पेटरवार, प्रतिनिधि। सूबे के पेयजल, स्वच्छता तथा उत्पाद एवं मद्द निषेध विभाग के मंत्री योगेंद्र प्रसाद के निर्देशानुसार पेटरवार प्रखंड के चरगी पंचायत के प्रगनैत टोला में मंगलवार को 25 के वी ए विधुत क्षमता का नए विद्युत ट्रांसफार्मर का उद्दघाटन प्रखंड झामुमो अध्यक्ष कृष्णा महतो व अन्य ने फीता काटकर किया। विधुत ट्रांसफार्मर का उद्धघाटन के पश्चात प्रगनैत टोला में विधुत आपूर्ति बहाल कर दी गई। गांव में विधुत आपूर्ति बहाल होने पर ग्रामीणों ने मंत्री के प्रति आभार व्यक्त किया। जानकारी अनुसार प्रगनैत टोला का विधुत ट्रांसफार्मर खराब पिछले एक सप्ताह से खराब पड़ा था, जिसके कारण ग्रामीणों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था।

इस मौके पर प्रखंड झामुमो अध्यक्ष कृष्णा महतो, गंगाधर महतो, शिवचरण महतो ,शक्तिधर महतो, उदय बेदिया एवं प्रगनैत टोला के ग्रामीण काफी संख्या में मौजूद रहे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।