Bokaro News: नीट पीजी परीक्षा को लेकर सुबह 6 बजे से दोपहर 3 बजे तक निषेधाज्ञा लागू
Bokaro News: नीट (पीजी)-2026 परीक्षा के शांतिपूर्ण संचालन के लिए चास में निषेधाज्ञा लागू की गई है। परीक्षा क्रेसेंट लैब और आयन डिजिटल जोन में होगी। 300 मीटर के दायरे में भीड़, धरना और प्रदर्शन पर प्रतिबंध रहेगा। आदेश रविवार सुबह 6 बजे से दोपहर 3 बजे तक प्रभावी रहेगा।

Bokaro News: नीट (पीजी)-2026 परीक्षा के शांतिपूर्ण व कदाचारमुक्त संचालन तथा विधि-व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से अनुमंडल दंडाधिकारी, चास प्रांजल ढांडा ने भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता की धारा 163 के तहत निषेधाज्ञा लागू की है। इन दो केंद्रों पर होगी परीक्षा। परीक्षा क्रेसेंट लैब, ग्वालाडीह मोड़, पिंड्राजोरा, चास तथा आयन डिजिटल जोन, खमरबेंदी गांव, चास-चंदनकियारी रोड, चास में आयोजित होगी। दोनों परीक्षा केंद्रों के 300 मीटर की परिधि में पांच या उससे अधिक व्यक्तियों के एकत्र होने, भीड़ लगाने, जुलूस, सभा, धरना व प्रदर्शन पर रोक रहेगी। किसी भी प्रकार के अस्त्र-शस्त्र, लाठी-डंडा आदि लेकर चलने पर भी प्रतिबंध रहेगा। परीक्षा केंद्र से संबंधित अधिकृत व्यक्तियों को छोड़कर अन्य लोगों के प्रवेश तथा परीक्षार्थियों को अनुचित सहायता देने पर भी रोक रहेगी।
आदेश रविवार को सुबह 06 बजे से दोपहर 3 बजे तक प्रभावी रहेगा।


