ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंड बोकारोबोकारो को नक्सल और माफिया मुक्त करेंगे : एसपी

बोकारो को नक्सल और माफिया मुक्त करेंगे : एसपी

बोकारो पुलिस नक्सल खात्मे के साथ माफिया मुक्त जिला बनाने का अभियान चलाएगी। संगठित अपराध व आर्थिक अपराध नियंत्रण की दिशा में लगातार सफलता हासिल करने वाली बोकारो पुलिस को और अधिक स्मार्ट बनाया...

बोकारो पुलिस नक्सल खात्मे के साथ माफिया मुक्त जिला बनाने का अभियान चलाएगी। संगठित अपराध व आर्थिक अपराध नियंत्रण की दिशा में लगातार सफलता हासिल करने वाली बोकारो पुलिस को और अधिक स्मार्ट बनाया...
1/ 2बोकारो पुलिस नक्सल खात्मे के साथ माफिया मुक्त जिला बनाने का अभियान चलाएगी। संगठित अपराध व आर्थिक अपराध नियंत्रण की दिशा में लगातार सफलता हासिल करने वाली बोकारो पुलिस को और अधिक स्मार्ट बनाया...
बोकारो पुलिस नक्सल खात्मे के साथ माफिया मुक्त जिला बनाने का अभियान चलाएगी। संगठित अपराध व आर्थिक अपराध नियंत्रण की दिशा में लगातार सफलता हासिल करने वाली बोकारो पुलिस को और अधिक स्मार्ट बनाया...
2/ 2बोकारो पुलिस नक्सल खात्मे के साथ माफिया मुक्त जिला बनाने का अभियान चलाएगी। संगठित अपराध व आर्थिक अपराध नियंत्रण की दिशा में लगातार सफलता हासिल करने वाली बोकारो पुलिस को और अधिक स्मार्ट बनाया...
हिन्दुस्तान टीम,बोकारोThu, 13 Feb 2020 01:28 AM
ऐप पर पढ़ें

बोकारो पुलिस नक्सल खात्मे के साथ माफिया मुक्त जिला बनाने का अभियान चलाएगी। संगठित अपराध व आर्थिक अपराध नियंत्रण की दिशा में लगातार सफलता हासिल करने वाली बोकारो पुलिस को और अधिक स्मार्ट बनाया जाएगा। इसके लिए पुलिस अधिकारियों के साथ रणनीति तैयार कर धरातल पर उतारने का प्रयास किया जा रहा है। एसपी कार्यालय में मासिक अपराध की समीक्षा के दौरान एसपी पी. मुरुगन ने बुधवार को यह बातें कही। कहा कि जनवरी में 24 आरोपियों को सजा दिलाई गई है। 45 नक्सल ऑपरेशन चलाकर क्षेत्र से नक्सल दस्ते को काबू में रखा गया। 18 टन कोयला बरामद किया गया। वहीं, विभिन्न मामलों में 66 अपराधियों को गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे भेजा गया।

साइबर अपराध चुनौती : पुलिस साइबर अपराध को चुनौती के रूप में लेकर काम कर रही है। बोकारो का साइबर सेल पूरी आत्मियता से 24 घंटे काम कर रही है। इसका परिणाम है कि हाल के दिनों में साइबर पुलिस ने विभिन्न थानों की मदद से चार साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया है।

माफिया राज खत्म : एसपी ने कहा कि चाहे वह किसी भी क्षेत्र का माफिया हो, नकेल कस कर सफाया किया जाएगा। जिले में माफिया राज नहीं चलेगा। कोयला, पत्थर, अवैध शराब, लकड़ी, स्क्रैप की तस्करी से जुड़े माफिया को सलाखों के पीछे भेजा जाएगा। खास कर कोल माफिया के वेश में छुपे सफेदपोशों को सामने लाकर कार्रवाई होगी।

जमीनी हिंसा पर काबू : एसपी ने कहा कि बोकारो में लगातार जमीन विवाद हिंसक रूप ले रहा है। औद्योगिक नगरी होने के कारण यहां जमीन को लेकर अकसर विवाद होता है। जिस कारण हिंसा भी भड़कती है। बोकारो पुलिस जिला प्रशासन के साथ रणनीति तैयार कर इस हिंसा पर काबू पाएगी।

एक्टिव होगी महिला पुलिस : बोकारो का बड़ा हिस्सा शहरी क्षेत्र में रहता है। कामकाजी महिलाओं व छात्राओं की संख्या अधिक है। वे घर से बाहर मानसिक व शारीरिक शोषण की शिकार होती हैं। इसे रोकने के लिए महिला पुलिस की भूमिका तय की जाएगी। महिला के साथ घरेलू हिंसा, छेड़खानी, दुष्कर्म जैसे संगीन अपराध को रोकने की दिशा में महिला पुलिस सशक्त तरीके से काम करेगी। महिला थानों में आने वाले मामले में त्वरित कार्रवाई होगी।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें