
राष्ट्रव्यापी हड़ताल को जागरूक कर रहा संयुक्त ट्रेड यूनियन मोर्चा
बेरमो कोयलांचल में 12 फरवरी को होने वाली राष्ट्रव्यापी औद्योगिक हड़ताल को सफल बनाने के लिए संयुक्त ट्रेड यूनियन मोर्चा ने तैयारी तेज कर दी है। विभिन्न श्रमिक संघों ने मिलकर हड़ताल की अपील की है, जो लेबर कोड और अन्य श्रमिक अधिकारों को लेकर है। नेताओं ने मजदूरों से इस आंदोलन में भाग लेने की अपील की।
बेरमो, हिटी। आगामी 12 फरवरी को राष्ट्रव्यापी औद्योगिक हड़ताल को सफल बनाने को लेकर बेरमो कोयलांचल में संयुक्त ट्रेड यूनियन मोर्चा की ओर से तैयारी जोर पर है। सोमवार को कथारा कोलियरी एवं कथारा वाशरी में संयुक्त ट्रेड यूनियन मोर्चा ने पीट मीटिंग की। इंटक, एटक, सीटू व एचएमएस से संबद्ध यूनियनों ने चार लेबर कोड के खिलाफ राष्ट्रव्यापी हड़ताल को सफल बनाने का अपील मजदूरों से की। एटक नेता सह जेबीसीसीआई सदस्य लखन लाल महतो ने कहा कि मोदी सरकार ने मजदूरों पर हमला बोला है। ऐसे में मजदूरों को अपनी रक्षा के लिए इस बंद को सफल बनाना चाहिए।
यह लड़ाई सिर्फ लेबर कोड को लेकर नहीं है बल्कि वेज बोर्ड की सुविधा, आश्रित नियुक्ति, विस्थापितों की नियुक्ति, पेंशन, ग्रेच्युटी, सामूहिक सौदेबाजी, स्थाई नौकरी, काम के घंटे एवं कोल इंडिया की मजबूती एवं बचाने को लेकर भी है। सीटू के पीके विश्वास, एटक के मथुरा सिंह यादव, एचएमएस के कामोद यादव, राजदेव यादव व खगेश्वर रजक, इंटक के इस्लाम अंसारी, रंजय कुमार सिंह, राम कुमार शर्मा, कयामुद्दीन, मो मुस्तकीम, विनय राम, नुनु महतो, रामेश्वर चौधरी, शुरू आलम, गंगा मांझी, अनिल प्रसाद, राजेंद्र राम, अरशद अंसारी, मो फिरोज, कमला बाई, बेबी देवी, सरस्वती कुमारी आदि थे। इधर, 4,5, 6 इंकलाइन ढोरी (खास) में पीट मीटिंग की गई। अध्यक्षता एवं संचालन जवाहर लाल यादव ने किया। सीएमयू के आर उनेश, आरकेएमयू के महारूद्र सिंह, जेसीएमयू के जयनाथ मेहता, पंकज महतो, मिथिलेश सिंह, सत्येंद्र नोनिया आदि थे।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




