Hindi NewsJharkhand NewsBokaro NewsNational Youth Day Celebrated Swami Vivekananda s Legacy Inspires Local Youth in Kasmar
मंजूरा में राष्ट्रीय युवा दिवस पर स्वामी विवेकानंद को किया नमन

मंजूरा में राष्ट्रीय युवा दिवस पर स्वामी विवेकानंद को किया नमन

संक्षेप:

राष्ट्रीय युवा दिवस पर कसमार प्रखंड के मंजूरा में स्थानीय युवाओं ने स्वामी विवेकानंद की जयंती मनाई। मुख्य अतिथि प्रकाश कुमार ने स्वामी जी के आदर्शों को आत्मसात करने का संकल्प लिया। उन्होंने युवाओं को आत्मविश्वास और सेवा की भावना को अपनाने की प्रेरणा दी। स्वामी विवेकानंद का संदेश 'उठो, जागो' युवाओं के लिए महत्वपूर्ण है।

Jan 12, 2026 04:28 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, बोकारो
share Share
Follow Us on

राष्ट्रीय युवा दिवस के अवसर पर सोमवार को कसमार प्रखंड के मंजूरा में स्थानीय युवाओं व ग्रामीणों ने स्वामी विवेकानंद की जयंती मनाई। इस अवसर पर कार्यक्रम के मुख्य अतिथि युवा समजसेवी प्रकाश कुमार समेत अन्य लोगों ने स्वामी विवेकानंद की तस्वीर पर पुष्प माला अर्पित कर उन्हें नमन किया एवं इनके आदर्शों को आत्मसात करने का संकल्प लिया। इस अवसर पर उपस्थित लोगों को संबोधित करते प्रकाश कुमार ने कहा कि स्वामी विवेकानंद भारत के गौरव और युवा शक्ति का प्रतीक है। उन्होंने पूरी दुनिया में भारत की आध्यात्मिकता और ज्ञान का डंका बजाया। भारत सरकार द्वारा इस दिन को राष्ट्रीय युवा दिवस के रूप में मनाना यह दर्शाता है कि स्वामी जी के विचार आज भी हमारे देश की असली ताकत यानी युवाओं के लिए कितने महत्वपूर्ण हैं।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

उन्होंने कहा कि स्वामी जी ने कहा था कि उठो, जागो और तब तक मत रुको, जब तक लक्ष्य की प्राप्ति न हो जाए। यह केवल एक वाक्य नहीं, बल्कि सफलता का वह मंत्र है जो हर हारते हुए इंसान में नई ऊर्जा का संचार कर देता है। उन्होंने कहा कि विवेकानंद का मानना था कि खुद को कमजोर समझना सबसे बड़ा पाप है। युवाओं को खुद पर भरोसा रखकर बड़ी चुनौतियों का सामना करना चाहिए। उन्होंने हमेशा कहा कि देश के युवाओं की रगों में जोश और सेवा का भाव होना चाहिए। गरीब और जरूरतमंदों की सेवा ही सच्ची ईश्वर सेवा है। मौके पर प्रकाश प्रजापति, बासुदेव प्रजापति, विनोद कुमार प्रजापति, सुभाष प्रजापति, परमानंद प्रजापति, धीरेन्द्र कुमार महतो, राजू कुमार प्रजापति, अशोक कुमार, राजेश कुमार, दिलीप कुमार, राहुल कुमार, बिष्टू चरण महतो, फुलु देवी, कल्पना देवी, रिया कुमारी, शिबू कुमार, छोटू व अन्य लोग मौजूद थे।