राष्ट्रीय योग ओलंपियाड पर सरकारी व निजी विद्यालयों में होगा ऑनलाइन क्विज प्रतियोगिता

हिन्दुस्तान, बोकारो
Follow us on Google News
share

राष्ट्रीय योग ओलंपियाड पर सरकारी व निजी विद्यालयों में होगा ऑनलाइन क्विज प्रतियोगिताराष्ट्रीय योग ओलंपियाड पर सरकारी व निजी विद्यालयों में होगा ऑनलाइन

राष्ट्रीय योग ओलंपियाड पर सरकारी व निजी विद्यालयों में होगा ऑनलाइन क्विज प्रतियोगिता

बोकारो, प्रतिनिधि। राष्ट्रीय योग ओलंपियाड 2026 अंतर्गत जिले के सभी सरकारी व निजी विद्यालयों में ऑनलाइन क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। इस प्रतियोगिता में छठी कक्षा से लेकर दसवीं कक्षा तक के छात्र-छात्राएं हिस्सा ले सकेंगे। एनसीईआरटी द्वारा आयोजित राष्ट्रीय योग ओलंपियाड 2026 अंतर्गत ऑनलाइन क्विज प्रतियोगिता से संबंधित सूचना जिले के सभी सरकारी व निजी विद्यालयों को दे दी गई है, ताकि अधिक से अधिक विद्यार्थियों का ऑनलाइन पंजीकरण सुनिश्चित हो सके। इस संबंध में जिला शिक्षा पदाधिकारी जगरनाथ लोहरा ने बताया राष्ट्रीय योग ओलंपियाड 2026 अंतर्गत एनसीईआरटी की ओर से15 से 18 जून 2026 के मध्य ऑनलाइन क्विज प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी।

इसमें जिले के सभी सरकारी व निजी विद्यालयों में अध्ययनरत कक्षा 6 से लेकर 10 तक के छात्र-छात्राएं भाग ले सकते हैं। इस संबंध में उन्होंने बताया कि इस ऑनलाइन क्विज प्रतियोगिता में हिस्सा लेने को लेकर ऑनलाईन रजिस्ट्रेशन करने का लिंक भी दिया गया है। साथ ही इस क्विज प्रतियोगिता में भाग लेने वाले प्रत्येक विद्यार्थी को डिजिटल सहभागिता प्रमाण पत्र प्रदान किया जाएगा। इसके अतिरिक्त प्रत्येक चरण में प्रथम, द्वितीय, तृतीय व चतुर्थ स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों को मेरिट प्रमाण पत्र भी प्रदान किया जाएगा।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।