ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंड बोकारोनेशनल एसजीएफआई अंडर 17 कबड्डी टीम घोषित

नेशनल एसजीएफआई अंडर 17 कबड्डी टीम घोषित

मध्य प्रदेश के देवास में 1 से 6 अक्टूबर तक आयोजित होने वाली राष्ट्रीय कबड्डी प्रतियोगिता में हिस्सा लेने के लिए झारखंड की अंडर 17 बालक-बालिका टीम की घोषणा कर दी गई...

नेशनल एसजीएफआई अंडर 17 कबड्डी टीम घोषित
हिन्दुस्तान टीम,बोकारोThu, 27 Sep 2018 11:52 PM
ऐप पर पढ़ें

मध्य प्रदेश के देवास में 1 से 6 अक्टूबर तक आयोजित होने वाली राष्ट्रीय कबड्डी प्रतियोगिता में हिस्सा लेने के लिए झारखंड की अंडर 17 बालक-बालिका टीम की घोषणा कर दी गई है। जिला खेल पदाधिकारी बोकारो पीबीएन सिंह ने बताया कि झारखंड की बालक-बालिका कबड्डी टीम 28 सितम्बर को देवास के लिए प्रस्थान करेगी। बोकारो में 22 से 24 सितम्बर तक संपन्न हुए राज्यस्तरीय एसजीएफआई कबड्डी प्रतियोगिता में खिलाड़ियों के श्रेष्ठ प्रदर्शन के आधार पर पांच सदस्यीय चयन समिति की ओर से टीम का चयन किया गया है। 28 सितम्बर शुक्रवार को बोकारो के उपायुक्त झारखंड की बालक-बालिका टीम को देवास के लिए रवाना करेंगे। घोषित अंडर 17 बालक टीम मेंसागर कुमार, जावेद रजा दोनों बोकारो, प्रियांशु सिंह रावत व रंजन उरांव दोनों रांची, देवघर से अमित कुमार, दुमका से शशिकांत हांसदा, जामताड़ा से अभय कुमार, लोहरदगा से सावन कुमार यादव, धनबाद से मिथिलेश कुमार व पलामू से निखिल कुमार, प्रशिक्षक नवनीत कुमार सेानू व प्रबंधक शंकर प्रसाद बनाए गए हैं। घोषित अंडर 17 बालिका टीम मेंबबिता कुमारी, लक्ष्मी कुमारी, रानी तिग्गा सभी गढ़वा, प्रिया राज, वीणा कुमारी, बबली कुमारी सभी पलामु, संगीता कुमारी, करिश्मा कुमारी दोनों गुमला, जामताड़ा से प्रेरणा मंडल, बोकारो से ईशा कुमारी, लोहरदगा से सुषमा कुमारी, रामगढ़ से चांदनी कुमारी को टीम में शामिल किया गया है। टीम के कोच प्रकाशित मिंज, दल प्रमुख आलोक कुमार शामिल हैं।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें