डा. एस राधाकृष्णन कॉलेज के बीएड छात्रों ने किया शैक्षणिक भ्रमण

Feb 28, 2026 11:47 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, बोकारो
share Share
Follow Us on

चित्र परिचय:11: शैक्षणिक भ्रमण में शामिल कॉलेज के छात्र-छात्राएं।डा. एस राधाकृष्णन कॉलेज के बीएड छात्रों ने किया शैक्षणिक भ्रमणडा. एस राधाकृष्णन कॉलेज

डा. एस राधाकृष्णन कॉलेज के बीएड छात्रों ने किया शैक्षणिक भ्रमण

डा. एस राधाकृष्णन कॉलेज ऑफ एजूकेशन चिकसिया में राष्ट्रीय विज्ञान दिवस पर बीएड सत्र 2025-27 के छात्र-छात्राओं के लिए एक दिवसीय शैक्षणिक भ्रमण का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विद्यार्थियों को पुरुलिया साइंस सिटी ले जाया गया। कॉलजे के प्राचार्य डॉ. शक्ति प्रकाश सिंह ने हरी झंडी दिखाई व शुभ यात्रा की कामना करते हुए प्रस्थान की अनुमति प्रदान की। उन्होंने विज्ञान दिवस के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा इस कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में वैज्ञानिक दृष्टिकोण व प्रयोगात्मक अधिगम की भावना को विकसित करना है। 28 फरवरी को देशभर में राष्ट्रीय विज्ञान दिवस मनाया जाता है। जो महान वैज्ञानिक सीवी रमण की खोज रमन प्रभाव की स्मृति में मनाया जाता है।

उन्होंने विद्यार्थियों को विज्ञान के क्षेत्र में नवाचार व अनुसंधान के प्रति प्रेरित किया। पुरुलिया साइंस सिटी में विद्यार्थियों ने विभिन्न वैज्ञानिक मॉडल, भौतिकी व जीवविज्ञान से संबंधित प्रदर्शनी,अंतरिक्ष विज्ञान अनुभाग तथा 3डी शो का अवलोकन किया। विद्यार्थियों ने विज्ञान से जुड़ी अनेक नई जानकारियां प्राप्त कीं व विभिन्न प्रयोगों को प्रत्यक्ष रूप से समझा। इस शैक्षणिक भ्रमण से उनके ज्ञान में वृद्धि हुई व शिक्षण कार्य में वैज्ञानिक दृष्टिकोण अपनाने की प्रेरणा मिली। इस एकदिवसीय शैक्षणिक भ्रमण के संयोजक प्रो. डा. हरेन्द्र कुमार साव रहे व प्रो. मो. रसुल अंसारी, प्रो. रीमा रानी सिंह के मार्गदर्शन में यह भ्रमण संपन्न हुआ। सभी छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता निभाई।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।