सरकारी स्कूलों के सहायक शिक्षकों के लिए राष्ट्रीय साधना सप्ताह का आयोजन
सरकारी स्कूलों के सहायक शिक्षकों के लिए राष्ट्रीय साधना सप्ताह का आयोजनसरकारी स्कूलों के सहायक शिक्षकों के लिए राष्ट्रीय साधना सप्ताह का आयोजनसरकारी स

बोकारो, प्रतिनिधि। प्रशिक्षण विभाग भारत सरकार व कर्मयोगी भारत के सहयोग से क्षमता विकास आयोग के द्वारा जिले के सभी सरकारी स्कूलों में कार्यरत सहायक शिक्षकों को 8 अप्रैल तक राष्ट्रीय साधना सप्ताह का आयोजन किया जा रहा है। राष्ट्रीय साधना सप्ताह अन्तर्गत जिले के सभी सहायक शिक्षकों व सहायक आचार्य को आईगोट कर्मयोगी पोर्टल पर विभिन्न विषय पर कम से कम चार घंटे काम पूर्ण करने का निर्देश दिया गया है। इस संबंध में जिला शिक्षा पदाधिकारी जगरनाथ लोहरा ने बताया जिले के सभी सहायक शिक्षकों व सहायक आचार्य को आईगोट कर्मयोगी पोर्टल पर विभिन्न विषय पर कम से कम चार घंटे का प्रशिक्षण प्राप्त करना अनिवार्य है।
जिसमें विभिन्न पाठ्यक्रम में इमर्जिंग टेक्नोलॉजी से परिचय 1 घंटा 22 मिनट तक, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की मूल बातें सीखना पर 1 घंटा 34 मिनट तक, भारतीय ज्ञान प्रणाली के माध्यम से शासन की स्थिरता पर 1 घंटा 7 मिनट तक, कार्यस्थल पर साईबर सुरक्षा 1 घंटा 15 मिनट तक, कृत्रिम बुद्धिमत्ता के साथ नवाचार करें: एक डिज़ाइन थिंकिंग दृष्टिकोण पर 42 मिनट, कार्यस्थल पर योगा ब्रेक पर 27 मिनट तक प्रशिक्षण लेना अनिवार्य है। इसको लेकर स्कूली शिक्षा व साक्षरता विभाग झारखण्ड सहायक आचार्यों को आईगोट कर्मयोगी पोर्टल पर ऑनबोर्ड कर दिया गया है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


