बोकारो में 9 मई को राष्ट्रीय लोक अदालत का होगा आयोजन
आज राष्ट्रीय लोक अदालत का होगा आयोजनआज राष्ट्रीय लोक अदालत का होगा आयोजनआज राष्ट्रीय लोक अदालत का होगा आयोजनआज राष्ट्रीय लोक अदालत का होगा आयोजन

बोकारो, प्रतिनिधि। जिला विधिक सेवा प्राधिकार (डीएलएसए) के सचिव अरुण कुमार दुबे ने जानकारी दी कि झारखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकार, रांची के निर्देशानुसार शनिवार को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जा रहा है। राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन न्याय सदन, व्यवहार न्यायालय, बोकारो व व्यवहार न्यायालय, तेनुघाट में किया जाएगा। इस दौरान विभिन्न प्रकार के लंबित और प्री-लिटिगेशन मामलों का आपसी सुलह व समझौते के आधार पर निष्पादन किया जाएगा। राष्ट्रीय लोक अदालत के माध्यम से बैंक ऋण, मोटर दुर्घटना दावा, बिजली बिल, पारिवारिक विवाद, श्रम विवाद, राजस्व संबंधी मामले, चेक बाउंस, बीमा दावा सहित अन्य मामलों का निपटारा किया जाएगा।
इससे पक्षकारों को त्वरित, सस्ता एवं सरल न्याय प्राप्त होगा।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


