केवि चंद्रपुरा में मना बालिका दिवस

Jan 25, 2026 02:03 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, बोकारो
share

चंद्रपुरा में शनिवार को महिला एवं बाल विकास मंत्रालय के निर्देशानुसार राष्ट्रीय बालिका दिवस मनाया गया। प्राचार्य संजय प्रसाद की अगुवाई में विद्यार्थियों ने जागरूकता रैली निकाली। रैली में बालिकाओं के अधिकारों और सुरक्षा का संदेश दिया गया। शिक्षक सतीश कुमार ने नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत किया और विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से बालिकाओं के हक में नीतियों की जानकारी दी गई।

केवि चंद्रपुरा में मना बालिका दिवस

चंद्रपुरा। महिला एवं बाल विकास मंत्रालय के निर्देशानुसार समाज में लिंग भेदभाव को कम करने तथा बालिकाओं की सुरक्षा के प्रति जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से केंद्रीय विद्यालय चंद्रपुरा में शनिवार को राष्ट्रीय बालिका दिवस मनाया गया। प्राचार्य संजय प्रसाद, बीएन सिंह, राजश्री सिंह एवं रागिनी के नेतृत्व में विद्यार्थियों द्वारा जागरूकता रैली भी निकाली गई। रैली के माध्यम से बालिकाओं के अधिकार, सम्मान एवं सुरक्षा का संदेश दिया गया। प्रार्थना सभा में प्राथमिक शिक्षक सतीश कुमार के मार्गदर्शन में नुक्कड़ नाटक की प्रस्तुति की गई। माध्यमिक विभाग द्वारा भाषण एवं चित्रकला गतिविधियां जबकि पुस्तकालय अध्यक्ष विनोद कुमार ने राज्य द्वारा बालिकाओं के हक में लायी गयी नीतियों का वीडियो दिखाया।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।