डीवीसी चंद्रपुरा में अग्नि शमन सेवा सप्ताह शुरू

Apr 14, 2026 04:46 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, बोकारो
share

चंद्रपुरा के डीवीसी थर्मल में मंगलवार से राष्ट्रीय अग्नि शमन सेवा सप्ताह की शुरूआत हुई। इस अवसर पर शहीद सीआईएसएफ जवानों को श्रद्धांजलि दी गई। अग्नि सुरक्षा जागरूकता फैलाने के लिए एक सप्ताह तक विभिन्न कार्यक्रम और प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी।

डीवीसी चंद्रपुरा में अग्नि शमन सेवा सप्ताह शुरू

चंद्रपुरा। डीवीसी चंद्रपुरा थर्मल के सीआईएसएफ फायर स्टेशन में मंगलवार से राष्ट्रीय अग्नि शमन सेवा सप्ताह की शुरूआत हुई। यहां पर सीआईएसएफ यूनिट सीटीपीएस में आधिकारिक रूप से उद्घाटन किया गया। इसके पूर्व मुंबई बंदरगाह सहित देश के विभिन्न जगहों पर हुए अग्निकांडों में कर्तव्य निभाते हुए अपनी जान गंवाने वाले शहीद सीआईएसएफ जवानों को सीटीपीएस के मुख्य महाप्रबंधक सह परियोजना प्रधान रामकुमार अनुभवी, यूनिट कमांडर सह डिप्टी कमांडेंट कैलाश यादव, अविजीत घोष, इंस्पेक्टर अर्चना देवी, गौतम राय सहित अन्य अधिकारियों ने शहीद स्तंभ पर श्रद्धांजलि दी तथा उनके योगदानों को याद किया। उपस्थित सभी लोगों ने उनकी वीरता और बलिदान को सम्मान दिया।

अगिन् सेवा सप्ताह के श्ुारूआत पर फायर स्टेशन में आग से संबंधित पुस्तिका का विमोचन भी अधिकारियों द्वारा किया गया। इस कार्यक्रम के साथ ही सीआईएसएफ द्वारा पावर प्लांट और आसपास के इलाके में अग्नि सुरक्षा जागरूकता फैलाने और आपातकालीन तैयारियों को मजबूत करने के उद्देश्य से एक सप्ताह तक चलने वाली पहल की शुरुआत हुई। इस दौरान यहां पर कई कार्यक्रम व प्रतियोगिताएं होगी। अगिन के कई प्रदर्शन व बचाव के उपायों के साथ समापन 20 अप्रैल को होगा।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।